Congress रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इकलौते पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज सुबह बघेल के भिलाई-3 स्थित निजी आवास पर छापा मारा था। इसी दौरान पहले चैतन्य को हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तारी की सूचना परिवार को दे दी।
ईडी के छापे और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिषकार कर दिया है। सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पार्टी की तरफ से कार्यवाही का बहिष्कार करने की घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक सदन से बाहर निकल गए।
विधानसभा से निकल कर कांग्रेस के सभी विधायक रायपुर कोर्ट पहुंच गए है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता रायपुर कोर्ट पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं की भीड़ लगई गई है। इसे देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के तगड़े इंतजार किए गए हैं। वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज मेरे पुत्र का जन्म दिन है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बघेल ने कहा कि पहले कवासी लखमा को टारगेट किया गया फिर देवेंद्र यादव को टारगेट किया गया। अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि हम अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सकें, लेकिन हमन न डरेगे और न झुकेंगे।
कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने को लेकर बघेल ने ट्वीट किया। बताया कि एक पेड़ मां के नाम
और सारा जंगल …..??? तमनार में अडानी द्वारा की जा रही पेड़ कटाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया गया। न पेसा कानून का पालन हुआ, न एनजीटी के निर्देशों का पालन हुआ और न ही विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का मान रखा गया।