
Congress रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के मुख्यालय के गेट के सामने कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से बिजली चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा गए।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसी
रायपुर पश्विम सीट के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को बिजली मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे डंगनिया स्थित बिजली कंपनी के मेनगेट तक पहुंच गए।
पुलिस की तैनात के बावजूद पहुंच गए गेट तक
कांग्रेस की तरफ से बिजली कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन की सूचना एक दिन पहले ही दे दी गई थी। इसके देखते हुए कंपनी गेट के पास पुलिस की तैनाती थी, इसके बावजूद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नारेबाजी करते हुए कंपनी के गेट तक पहुंच गए।
Congress सरकार ने किया जनता से छल
कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार और बिजली कंपनी पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई बिजली बिल हाफ योजना में इस सरकार ने कटौती कर दी है। इससे लोगों पर आर्थिकभार बढ़ गया है।
बिजली चोर गद्दी छोड़
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बिजली चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता बिजली की महंगी दर, अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्य से बेहाल है। बिजली कंपनी के गेट के सामने किया गया प्रदर्शन जनता के इसी गुस्से और आक्रोश का प्रतिक है।
हजार रुपए देकर चार-चार रुपए वसूल रही सरकार
विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से लोगों के यहां तीन-तीन, चार-चार हजार रुपए का बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि भजपा की सरकार ने महतारी वंदन के नाम पर घर की महिलाओं को हजार रुपए दे कर अब बिजली बिल के नाम पर चार-चार हजार रुपए लूट रही है।
कांग्रेस सरकार को याद कर रही जनता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता को चार सौ यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ मिलता था। अब भाजपा की सरकार में लोग महंगी बिजली और बिजली कटौती से परेशान है। बिल हाफ योजना भी बंद कर दी गई है। अब लोगों को कांग्रेस सरकार की याद आ रही है।
Congress बिजली कंपनी भाजपा का सह कार्यालय
विकास उपाध्याय ने बिजली कंपनी को भाजपा का सह कार्यालय बताया। उन्होने कहा कि भाजपा के इशारे पर बिजली कंपनी महंगी बिजली बेचने का काम कर रही है। इसीलिए कांग्रेस बिजली कंपनी के सामने प्रदर्शन कर रही है।




