Congress पूर्व मंत्रियों, Ex MLA व MLA को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी: 31  जुलाई से पहले करना होगा यह काम

schedule
2025-07-19 | 04:20h
update
2025-07-22 | 16:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Congress रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने वरिष्‍ठ नेताओं को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज की तरफ से जारी इस आदेश में नेताओं को 31 जुलाई तक संगठन से जुड़ा महत्‍वपूर्ण काम पूरा करना होगा।

कांग्रेस ने 33 जिलों में नियुक्‍त किए प्रभारी

कांग्रेस ने राज्‍य के 33 जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। ज्‍यादातर जिलों में मौजूदा विधायकों के साथ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों को प्रभारी बनाया गया है।

Congress  जिला प्रभारियों को मिली यह जिम्‍मेदारी

जिला प्रभारी बनाए गए नेताओं को मंडल-सेक्टर कमेटी गठन की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसके लिए पार्टी संगठन की तरफ से जिला प्रभारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है।

जानिए- कौन सा काम करेंगे जिला प्रभारी

जिला प्रभारी प्रभार वाले जिले में जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कमेटी के अध्यक्षों सहित मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक करेंगे।

ब्लाकों में मंडल कमेटी के गठन के लिए सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी, क्षेत्रीय विधायक / पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए मंडल और सेक्टर में जाकर गठन प्रक्रिया को गति प्रदान करेंगे।

साथ ही, मंडल कमेटियों के गठन में ब्लाक प्रभारियों के माध्यम से सतत निगरानी भी रखेंगें।

कांग्रेस संगठन में नियुक्ति में आरक्षण

मंडल और सेक्टर कमेटी गठन में प्रक्रिया में उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व महिला वर्ग को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व देते हुए 50 प्रतिशत पद व 50 वर्ष के कम आयु वर्ग के युवाओं और एक व्यक्ति-एक पद को लागू किया जाना सुनिश्चित करेंगे। मंडल कमेटियों का गठन 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से किया जाना है।

Congress कांग्रेस जिला प्रभारियों की पूरी सूची

जिलाप्रभारी
कोरियाडॉ. विनय जायसवाल
मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुरअमरजीत भगत
सूरजपुरअंबिका सिंहदेव
सरगुजासफी अहमद
बलरामपुररामदेव राम
जशपुरभानुप्रताप सिंह
रायगढ़ शहर व ग्रामीणजयसिंह अग्रवाल
सारंगढ़-बिलाईगढ़विकास शर्मा
जांजगीर-चांपाआशीष सिंह ठाकुर
सक्तिहरीश परसाई
कोरबा शहर व  ग्रामीणडॉ. प्रेमसाय सिह
बिलासपुर शहर व ग्रामीणउमेश पटेल
गैरेला-पेंड्रा मरवाहीशैलेश पांडेय
मुंगेलीपंकज शर्मा
बेमेतराविकास उपाध्याय
कवर्धागुरू रूद्र कुमार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईछन्नी साहू
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीमहेश चंद्रवंशी
राजनांदगांव शहर व ग्रामीणअनिला भेडिया
दुर्ग शहर-ग्रामीण व  भिलाईरविन्द्र चौबे
रायपुर शहर व ग्रामीणडॉ. शिवकुमार डहरिया
बलौदाबाजारमोहम्मद अकबर
महासमुंदअमितेष शुक्ला
गरियाबंदधनेन्द्र साहू
धमतरीराजेन्द्र तिवारी
बालोदअरूण वोरा
कांकेरगुरूमुख सिंह होरा
कोंडागांवबीरेश ठाकुर
नारायणपुरसंतराम नेताम
जगदलपुर व बस्तर ग्रामीणमोहन मरकाम
दंतेवाड़ारेखचंद जैन
बीजापुरसत्तार अली
सुकमाराजमन बेंजाम

chatur postJuly 19, 2025
411 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:14:27
Privacy-Data & cookie usage: