Site icon Chatur Post

Congress मोदी सरकार को लेकर खड़गे ने कह दी बड़ी बात: रायपुर में बरसते पानी में हुई कांग्रेस की सभा

Congress मोदी सरकार को लेकर खड़गे ने कह दी बड़ी बात: रायपुर में बरसते पानी में हुई कांग्रेस की सभा

Congress  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मिल्‍लकार्जुन खड़गे की सभा हुई। कांग्रेस ने इसे किसान, जवान और संविधान जनसभा का नाम दिया था। बरसते पानी के बीच प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को खड़गे समते कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

केंद्र व राज्‍य सरकार पर बड़ा हमाल

बारिश के बावजूद सभा में पहुंची उमड़ी भीड़ से उत्‍साहित खड़गे ने केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि केंद्र की मोदी दो टांगों पर चल रहे हैं। इसमें एक टांग आंध्र प्रदेश की टीडीपी के चंद्रा बाबू नायडू की है और दूसरी बिहार के जदयू के नीतिश कुमार की है। खड़गे ने कहा कि इन दोनों टांगों में से कोई भी हिला तो मोदी जी गिर जाएंगे।

Congress  छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री पर भी साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और राज्‍य सरकार के कामकाज पर भी निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि मुख्‍यमंत्री साय, पीएम मोदी और शाह के इशारे पर चलते हैं। मोदी और शाह के कहने पर उठते बैठते हैं।  उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीगसढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू  की गई जन कल्‍याण की योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। नई शराब दुकानें खोल रहे हैं और नकली शराब बेच रहे हैं।

केंद्र सरकार पर भय और झूठ फैलाने का आरोप

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार केवल भय और झूठ फैला रही है और इसी के दम पर राज कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग हर जगह गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रहे हैं।

Congress  सचिन पायलट कार्यकर्ताओं को किया नमन

सभा को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभा भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि 2028 में फिर से वैसी ही लड़ाई लड़नी है जैसी 2018 में लड़ी थी। बारिश के बीच सभा में पहुंची भीड़ को देखकर पायलट ने कहा कि मैं बारिश में भी यहां आए कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। यही कांग्रेस की असली ताकत है।

Exit mobile version