राजनीतिराज्य

Congress MLA कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर: किसान परिवार से लाखों की ठगी का आरोप

Congress MLA  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायक पर धोखाधड़ी के आरोप में जुर्म दर्ज हुआ है। इस मामले में विधायक के साथ ही उनके एक सहयोगी को भी आरोपी बनाया गया है।

शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया अपराध

कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर मामले की प्रारंभिक जांच के बाद दर्ज किया गया है। प्रार्थी ने दो महीने पहले पुलिस में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने जांच में शिकायत को सही पाया, इसके बाद जुर्म दर्ज किया गया है।

Congress MLA कांग्रेस के इस विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर

कांग्रेस के जिस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनका नाम बालेश्वर साहू है। साहू जांजगीर-चांपा जिला की जैजैपुर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। साहू के साथ उनके एक सहयोगी गौतम राठौर को भी आरोपी बनाया गया है।

सहाकारी बैंक से जुड़ा है मामला

पुलिस अफसरों के अनुसार मामला सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़े है। साहू जिला सहकारी समिति बम्हनीडीह के प्रबंधक रह चुके हैं। धोखाधड़ी का मामला उसी समय का है। आरोप है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन दिलाने के नाम पर एक किसान परिवार से लाखों रुपए की ठगी की।

दो महीने पहले हुई थी शिकायत

कांग्रेस विधायक साहू के खिलाफ फरसवानी निवासी राजकुमार शर्मा ने दो महीने पहले लिखित शिकायत की थी। बताया कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच तत्कालीन समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने राजकुमार शर्मा को उनकी 50 एकड़ जमीन पर केसीसी लोन दिलाने का झांसा दिया।

Congress MLA  लोन के बहाने लिया चेक

आरोपियों ने लोन दिलाने के बहाने आवेदक का एचडीएफसी बैंक, चांपा में खाता खुलवाया और उनका ब्लैंक चेक लेकर उनके खाते से 24 लाख रुपए अवैध रूप से अपने और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी।

इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने राजकुमार शर्मा, उनकी मां जयतिन शर्मा और पत्नी नीता शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान का उपयोग कर निकासी पर्ची के माध्यम से कुल 42 लाख 78 हजार रुपए की राशि आहरित कर ली।

Back to top button