प्रमुख खबरें

Congress MLA  कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बड़ निर्णय: शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

Congress MLA रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा की शीतकालन सत्र को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 14 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र को लेकर कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है।

राजीव भवन में हुई बैठक

विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर गुरुवार को दोपहर बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। राजीव भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार

कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। 14 दिसंबर की कार्यवाही का कांग्रेस विधायक बहिष्कार करेगें।

नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी

विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए  विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का लिए गए निर्णय की जानकारी दी।

इस वजह से बहिष्कार का निर्णय

बता दें कि सदन में पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होनी है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि विजन 2047 में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं है। विजन के नाम पर हमें दूरबीन से दिखाया जा रहा है।

विजन 2047 को बताया किराया का सपना

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विजन 2047 में किराए से दिखाए हुए सपने हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू नहीं है। इसमेंं छत्तीसगढ़ की बासी की खुशबू नहीं है। विजन 2047 में उद्योपतियों साथियों के लिए बनाया गया विजन है। ऐसे विजन पर आधारित चर्चा का हम बहिष्कार करते हैं। यह देश का अमृतकाल नहीं भ्रमितकाल है।

कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति

विधायक दल की बैठक में सदन के अंदर सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। कांग्रेस की तरफ से सदन में कानून-व्‍यवस्‍था की खराब स्थिति, धान खरीदी, बिजली बिल हाफ योजना समेत अन्‍य विषयों को लेकर सरकार को घेरने का फैसला किया गया है।

17 दिसंबर तक चलेगा सत्र

बता दें कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर तक चलेगा। 15 दिसंबर तो सदन में सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

पहले दिन की चर्चा गैर राजनीतिक

बताते चलें कि विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्‍पष्‍ट किया है कि छत्‍तीसगढ़ विजन 2047 पूरी तरह गैर राजनीतिक विषय है। इस चर्चा के जरिये राज्‍य के भविष्‍य निर्माण की दिशा तय होगी।

Back to top button