Site icon Chatur Post

Congress शीतकालीन सत्र में इन 12 मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरेगी कांग्रेस: विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति

Congress शीतकालीन सत्र में इन 12 मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरेगी कांग्रेस: विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति

Congress रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में सदन के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्‍कार करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने  सदन के अंदर सरकार को घेरने के लिए 12 मुद्दों की पहचान की है।

विजन @ 2047 की चर्चा में नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस प्रदेश मुख्‍यालय राजीव भवन में हुई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सत्र के पहले दिन सदन में होने वाली विजन @ 2047 की चर्चा में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। कांग्रेस विधायक दल इसका बहिष्कार करेगा।

Congress इन 12 मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

प्रदेश में धान खरीदी योजना में व्यापक कुप्रबंधन और अनियमितता।

राज्‍य में जमीन क्रय विक्रय के लिए बढ़ी हुई कलेक्टर गाईड लाइन दर का विरोध।

 प्रदेश में संवैधानिक पदों पर बैठे पदाधिकारियों की तरफ से संवैधानिक प्रक्रियाओं का अतिक्रमण करने बाबत।

 छत्‍तीसगढ़ के खाद्य विभाग एवं वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताएं के संबंध में।

 प्रदेश में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं के नियंत्रण में सरकार की विफलता।

 छत्‍तीसगढ़ में बढ़ते प्रदूषण के नियंत्रण में सरकार की विफलता।

 स्कूल शिक्षा विभाग में सेवा भर्ती नियम का अतिक्रमण कर स्पेशल एजूकेटर की सीधी भर्ती।

 राज्‍य के उच्च शिक्षण संस्थानों की गिरती रैकिंग के संबंध में ।

 प्रदेश के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में पिछले 21 वर्षों से लंबित व्याख्याताओं की भर्ती के संबंध में।

 राज्‍य की बदत्तर कानून व्यवस्था, बिगड़े हालात.. पर चर्चा की गई..

 सरकार की विफलता से बागबाहरा के किसान मनबोध गाड़ा की आत्महत्या,  नितियो पर तमाचा।

 प्रदेश के किसानों से धान खरीदी में 7.50 रुपए प्रति क्विंटल अवैध वसूली, धान का निराकरण समय पर नही करना, सोसाइटियों को हानि, केंद्रीय पूल में चावल कम लेना तथा असाधारण विलम्ब करना, राज्य को भारी आर्थिक हानि आदि।

Exit mobile version