Conversion रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार नई पुरस्कार योजना शुरू करने जा रही है। यह पुरस्कार बस्तर के महाराज प्रवीण चंद भंजदेव और जशपुर के कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने इसका वादा किया था, जिसे हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी।
भंजदेव और जूदेव के नाम पर शुरू होने वाली पुरस्कार योजना घर वापसी कराने वालों को दिया जाएगा। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मतांतरण (धर्मांतरण) करने वालों की घर वापसी कराने वालों को पुरस्कार देने की घोषणा पर्टी की तरफ से की गई है, जिसे हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मतांतरण बड़ी समस्या बन गई है, विशेष रुप से आदिवासी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर लोगों का धर्मांतरण हो रहा है। इसको लेकर पूरा आदिवासी समजा चिंतित है। वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम भी मतांतरण के खिलाफ सक्रिय हो गए हैं।
मतांतरण के सबसे ज्यादा मामले में सरगुजा संभाग के जशपुर में आने शुरू हुए तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया। उन्होंने मतांतरण कर चुके लोगों की हिंदू धर्म में वापसी के लिए घर वापसी के नाम पर अभियान चलाया।
कुमार दिलीप सिंह जूदेव मतांतरण कर चुके लोगों को समझाकर घर वापसी कराते थे। घर वापसी करने वालों का खुद दिलीप सिंह जूदेव पैर धोते थे और उनकी अनुष्ठान के साथ वापसी कराते थे। इसी वजह से सरकार ने कुमार जूदेव और बस्तर के राजा भंजदेव के नाम पर पुस्कार देने की घोषणा की है।