Site icon Chatur Post

Copper सोना और चांदी के बाद अब इस धातु की बढ़ सकती है कीमत, बिगड़ सकता है घर का बजट   

Copper सोना और चांदी के बाद अब इस धातु की बढ़ सकत है कीमत, बिगड़ सकता है घर का बजट   

Copper रायपु। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से दोनों कीमती धातु सोना-चांदी इन दिनों लगातार नए शिखर को छू रहे है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में संभावना है कि कापर की कीमतें भी नई ऊंचाई को छू लें। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सोना-चांदी के बाद अब सटोरियों की नजर कापर पर पड़ गई है और सोशल मीडिया में भी इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जानिए- अभी कितना है कापर का भाव

 बताया जा रहा है कि कापर का बार 1800 से 1900 रुपए किग्रा का भाव है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि वायदा बाजार में अब बड़ी तेजी के साथ कापर पर भी लिवाली व बिक्री शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि वायदा में कापर के बार की खरीदी-बिक्री हो रही है। इसे देखते हुए आने वाले दिनों में कापर के भी भाव बढऩे की संभावना है। बताया जा रहा है कि कापर की पूछपरख भी काफी बढऩे लगी है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि कापर की कीमतें भी नई ऊंचाई को छू सकती है।

जानिए- कहां होता है कापर का उपयोग

कापर का उपयोग औद्योगिक और अन्‍य स्‍थानों के साथ ही दैनिक उपयोग की घरेलु समानों मे भी होता है। बिजली के तार, पंखा से लेकर अन्‍य उपकरणों में कॉपर का उपयोग किया जाता है। इसी तरह बर्तन बनाने में भी कापर का काफी उपयोग किया जाता है। कापर का रेट बढ़ने का सीधा असर इन वस्‍तुओं पर भी पड़ेगा।

घरों से निकले पुराने गहने

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण अब सराफा में यह भी देखने को मिला है कि घरों से पुराने गहने बाहर निकलने लगे है। लोग अपने घरों के पुराने गहने लाकर नए गहनों की खरीदारी करने लगे है। इससे उनका बजट भी ज्यादा नहीं गड़बड़ा रहा है। इसके साथ ही इन दिनों सराफा में बिकवाली भी बढ़ गई है।

सराफा कारोबार की रफ्तार सुस्त

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी के चलते पिछले साल की तुलना में सराफा कारोबार की रफ्तार इन दिनों सुस्त बनी हुई है। व्यापारिक सूत्रों की मानें तो पिछले साल जनवरी की तुलना में इस साल जनवरी में सराफा कारोबार में 50 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।

आफरों की निकली हवा

ज्वेलर्स कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आफरों की भी इन दिनों हवा निकल गई है। बहुत सी कंपनियां तो अब असमंजस में पड़ गई है कि वे ग्राहकों को रिझाने के लिए क्या रणनीति बनाएं। हर रणनीति इन दिनों नाकाम सिद्ध हो रही है।

बाजार में आने लगे लाइटवेट ज्वेलरी

सोने की बढ़ती कीमतों के चलते बाजार में अब कस्टमाइज ज्वेलरी आने लगे है। कस्टमाइज ज्वेलरी यानी लाइटवेट ज्वेलरी की नई रेंज बाजार में आ गई है,इसे उपभोक्ता काफी पसंद भी करने लगे है। पहले जो गहने हैवी वेट में आते थे,अब सराफा संस्थानों में वे ही गहने लाइटवेट में आ रहे है और उपभोक्ताओं के बजट में आ पा रहे है। सोना इन दिनों एक लाख 59 हजार रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) बिक रहा है,वहीं चांदी भी तीन लाख 21 हजार 500 रुपए प्रति किलो है।

Exit mobile version