
Cow Service Commission रायपुर। छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग में सरकार ने 934 लोगों की नियुक्ति की है। सरकार ने इसके लिए गो-सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन किया है। इसके आधार पर सरकार ने जिला और ब्लॉक स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्य बनने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर गोशालाओं के निरीक्षण के लिए समितियों का गठन किया गया है।
Cow Service Commission कमेटी में पांच-पांच सदस्य
राज्य में जिला और ब्लॉक स्तर पर कुल 934 अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी में अध्यक्ष और 5-5 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। ये समितियां गौशालाओं के पंजीकरण, पर्यवेक्षण, जैविक खेती और गौशाला प्रबंधन की मॉनिटरिंग करेगी। तस्करों पर नजर रखेगी। इन समितियों की नई गौशाला शुरू कराने में अहम भूमिका होगी।
हर महीने होगी बैठक
आदेश के अनुसार जिला स्तरीय गो सेवा समिति हर 2 महीने में और ब्लॉक स्तरीय समिति हर महीने बैठक करेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में सदस्यों में से कोई एक अध्यक्षता कर सकता है। बैठक का आयोजन और व्यवस्थापन समिति के सचिव करेंगे।
Cow Service Commission तीन साल का कार्यकाल
जिला और विकासखंड स्तरीय समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। नियुक्ति आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार को यह अधिकार रहेगा कि वह आवश्यकतानुसार किसी भी समय इन नियुक्तियों को निरस्त कर सके। यह व्यवस्था प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए की गई है।
जिला अध्यक्ष
रायपुर लोमस कुमार यदु
दुर्ग विजय अग्रवाल
बिलासपुर धीरेंद्र दुबे
महासमुंद नीलेश पटेल
राजनांदगांव जीवन वर्मा
कोरबा विनय सिंह
जांजगीर-चापा पुरुषोत्तम यादव
बलौदा बाजार विजय साहू
मुंगेली धनेश साहू
जीपीएम रामजी श्रीवास
बालोद योगेश्वर यादव
बस्तर महादेव कवासी
कोंडागांव हेमचंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर सोनसाय साय
रायगढ़ बंशी बेहरा
सूरजपुर विजय शर्मा
मनेंद्रगढ़ देवेंद्र सिंह
मोहला मानपुर चिंताराम
बेमेतरा राजा पांडे
कबीरधाम सुखचैन चंद्रवंशी
जशपुर मदनराम सोनी
सरगुजा संतोष जायसवाल
बलरामपुर आशीष केशरी
सारंगगढ़-बिलाईगढ़ शनिराम साहू
गरियाबंद प्रकाश निर्मलकर
सक्ती विजय कुमार साहू
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई उत्तम राजपूत
नारायणपुर सोमरू राम दुग्गा
धमतरी हेमराज सोनी
कोरिया रेवा यादव
बीजापुर रविशंकर शुक्ल
दंतेवाड़ा धनेश्वर दास
सुकमा गुप्तेश्वर गंगबेर







