मुख्य पृष्ठ

Cricket In Raipur रायपुर को मिली दो इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी: एक One Day और एक T20

Cricket In Raipur  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ को दो क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है। इसमें एक मैच वन डे और दूसरा टी-20 है। दोनों मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में होगा।

जानिए.. रायपुर में कब होगा वन डे क्रिकेट मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच वन डे मैच खेला जाएगा। यह मैच इसी साल तीन दिसंबर को होगा।

Cricket In Raipur  न्‍यूजीलैंड के साथ होगा टी-20 मुकाबला

इसी तरह टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेला जाएगा। यह मैच 23 जनवरी 2026 को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों मैचों की मंजूरी दे दी है।

रायपुर पहुंचे बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला

बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला रविवार को रायपुर के दौरे पर थे। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान शुक्‍ला ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्‍टेडियम में अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि मैं छत्‍तीसगढ़ में क्रिकेट समेत सभी खेलों को बढ़ावा देने के पक्ष में हूं। बात दें कि शुक्‍ला छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं।

रायपुर में अब तक हुए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच

 रायपुर में अब तक दो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच हो चुके हैं। इसमें एक भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वन डे मैच था। दूसरा भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टी-20 का मुकाबला था।

इसके साथ ही रायपुर में आईपीएल के भी दो मैच खेले गए थे। इसमें एक 2013 और दूसरा 2015 में था। यहां स्‍टेडियम में रणजी और मुश्‍ताक अली ट्राफी के मैचों के अलावा रेड सेफ्टी टी-20 की पूरी प्रतियोगिता हो चुकी है।

Cricket In Raipur  देश का तीसरा सबसे बड़ा स्‍टेडियम

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से देश का तीसरा सबसे बड़ा स्‍टेडियम है। यहां स्‍टेडियम की कुल दशर्क क्षमता 65 हजार है। गुजरात का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम देश का सबसे बड़ा स्‍टेडियम है, वहां की दर्शक क्षमता एक लाख 10 हजार है, जबकि कोलकाता का ईडन गार्डन 68 हजार दर्शक क्षमता के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

Back to top button