Site icon Chatur Post

Crop insurance  छत्तीसगढ़ बना नवंबर वन राज्य: किसानों से जुड़े इस काम के लिए मिला पुरस्कार

Crop insurance छत्तीसगढ़ बना नवंबर वन राज्य: किसानों से जुड़े इस काम के लिए मिला पुरस्कार, बेंगलुरु में हुआ सम्मान

Crop insurance  रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी और कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मुख्‍यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।  यह पुरस्कार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य सरकार की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है।

Crop insurance बेंगलुरु में किया गया सम्‍मानित

यह पुरस्कार बेंगलुरु, कर्नाटक में 18-19 जनवरी 2026 को आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में दिया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

Exit mobile version