
CSEB रायपुर। बिजली कंपनी के संविदा कर्मियों के आंदोलन का बड़ा असर हुआ है। कंपनी प्रबंधन ने संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि के साथ ही सेवा विस्तार का आदेश जारी कर दिया है।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ सदैव कर्मचारी हितैषी मुद्दों को विद्युत प्रबंधन के समक्ष उठता रहा है और उसे पूरा कराने लगातार विद्युत प्रबंधन से सकारात्मक चर्चा करता आया है, चर्चा विफल होने पर आंदोलन की रणनीति तय कर आंदोलन के माध्यम से मांग पूरी कराने प्रयास किया जाता रहा है।
इसी क्रम में विगत कई वर्षों से लंबित 22सूत्रीय मांग जिसमें दो प्रमुख मांग 2004 के पश्चात कंपनी में नियुक्त कर्मचारियों – अधिकारियों की पुरानी पेंशन और संविदा नियमितीकरण मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री और उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में 09 अक्टूबर 2025 को विद्युत कंपनी मुख्यालय डंगनिया में विशाल आमसभा और धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप 24 अक्टूबर को चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के संबंध में मिनट्स ऑफ मीटिंग में प्रबंधन के द्वारा महासंघ के प्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा गया था।
महासंघ के प्रयास से आज (22 जनवरी 2026) को महासंघ के प्रतिनिधियों के समक्ष विद्युत कंपनी प्रबंधन ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के संबंध में आदेश जारी किया गया। साथ 10 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके संविदा कर्मचारियों की सेवा आगे जारी रखने आदेश जारी किया गया।
महासंघ के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ भेट किया गया, संविदा कर्मचारियों के ओर से राधेश्याम जायसवाल जी का पुष्प गुच्छ भेट कर आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मजदूर संघ के मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, अखिल भारतीय बिजली कर्मचारी महासंघ के उपमहामंत्री हरीश चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सदस्य डी के यदु यदुमहासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिंहा, उपाध्यक्ष मोरध्वज जायसवाल, सदस्य रायपुरब क्षेत्र के अध्याक्ष परमेश्वर कन्नौजे, सचिव नीलांबर सिन्हा शामिल थे।




