CSEB बिजली कंपनी के पेंशनर एसोसिएशन की बैठक 15 जून को: महासचिव सुधीर नायक ने की यह अपील….

schedule
2025-06-14 | 14:38h
update
2025-06-14 | 15:05h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSEB  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन की रविवार 15 जून को बैठक बुलाई गई है। यह बैठक डंगनिया स्थित ऑफिसर क्लब में होगी। पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव सुधीर नायक ने संगठन के सदस्‍यों से अधिक से अधिक संख्‍या में उपस्थित होने की अपील की है। इस बैठक में पेंशनरों की समस्‍याओं और संगठन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

पेंशनर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष सुधीर नायक ने बताया

पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव सुधीर नायक ने बताया कि रविवार को एसोसिएशन की प्रदेश स्‍तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की योजना करीब महीनेभर पहले बनी थी। इसके आधार पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्‍यों को 15 मई से ही बैठक की सूचना भेजी जा रही है। उन्‍होंने बताया कि बैठक में कई महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है इसलिए उन्‍होंने सदस्‍यों से अधिक से अधिक संख्‍या में  उपस्थित होने की अपील की है।

बैठक को लेकर सभी जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपनी इकाई की सदस्यता सूची और शेष बकाया भुगतान अनिवार्य रूप से करने आग्रह किया गया है।

CSEB  संगठन के विस्‍तार पर भी होगी चर्चा

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि  यह बात प्रकाश में आ रही है कि जिला इकाई के अध्यक्ष संपूर्ण जिले का दौरा और प्रबंधनं नहीं कर पा रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को होने वाली बैठक में ब्लॉक स्तर पर चुनाव कराए जाने पर विचार किया जाएगा।  साथ ही नए लोगों को जोड़ें सदस्यता अभियान में तेजी लाने की भी रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में अब मोबाइल और आधार से दर्ज होगी सरकारी कर्मियों का उपस्थिति

छत्‍तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के अटेंडेंस की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। सरकारी कर्मियों की उपस्थिति अब मोबाइल और आधार नंबर के जरिये दर्ज होगी। इस संबंध में सचिव ने आदेश जारी किया है। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postJune 14, 2025
637 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 08:29:32
Privacy-Data & cookie usage: