Site icon Chatur Post

cserc छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत नियामक आयोग में नियुक्ति: दो सदस्‍यों की नियुक्ति का आदेश जारी

cserc छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत नियामक आयोग में नियुक्ति: दो सदस्‍यों की नियुक्ति का आदेश जारी

cserc  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत नियामक आयोग में सदस्‍यों की नियुक्ति का आदेश सरकार ने जारी कर दिया गया है। विधि सदस्‍य के रुप में एक वकील की नियुक्ति हुई, जबकि सदस्‍य के दूसरे पद पर पावर कंपनी के एक इंजीनियर की नियुक्ति का आदेश जारी कर किया गया है।

जानिए.. विद्युत नियामक आयोग में किसने बनाया गया सदस्‍य

राज्‍य विद्युत नियामक आयोग में सदस्‍य (विधि) के रुप में विवेक गनोदवाले की नियुक्ति की गई है। ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार विवेक गनोदवाले वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता हैं। रायपुर के चौबे कालोनी निवासी विवेक गनोदवाले की नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

cserc  ट्रांसमिशन कंपनी के चीफ इंजीनियर को बनाया गया सदस्‍य

आयोग में सदस्‍य के रुप में पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एक चीफ इंजीनियर की नियुक्ति की गई है। आयोग में दूसरे सदस्‍य बनाए गए इंजीनियर अजय  कुमार सिंह पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में मुख्‍य अभियंता (उपकेंद्र) के पद पर पदस्‍थ हैं। इनकी नियुक्ति भी पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की गई है।

cserc  लंबे समय से खाली था पद

बता दें कि विद्युत नियामक आयोग में दोनों सदस्‍यों का पद लंबे समय से खाली थी। एक पद जुलाई 2021 और दूसरा पद सितंबर 2023 से खाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए सरकार की तरफ से आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसमें करीब 83 लोगों ने आवेदन किया था।

सरकार ने नाम तय करने के लिए सेवानिवृत्‍त जस्टिस की अध्‍यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी की तरफ से योग्‍य नामों का पैनल ऊर्जा विभाग को भेजा गया था। इसके आधार पर ऊर्जा विभाग ने दो लोगों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

टैरिफ समेत कई मामले हैं लंबित

आयोग में सदस्‍यों के पद खाली होने के कारण इस वर्ष अब तक बिजली की नई दरों का निधारण नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार आयोग में कई याचिकाएं लंबित हैं। इनमें सोलर से संबंधित याचिका भी शामिल हैं। अफसरों के अनुसार सदस्‍यों के पदभार ग्रहण करेन के साथ ही सबसे पहले टैरिफ तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Exit mobile version