कर्मचारी हलचलजॉब करिअर

CSPC बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने आज बड़ा प्रदर्शन: महासंघ के आंदोलन में शामिल होंगे कई और संगठन

CSPC रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित बिजली मुख्‍यालय के गेट पर आज बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। महासंघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें संविदा कर्मचारियों के साथ ही पत्रोपाधि अभियंता संघ के समेत कुछ और संगठन भी शामिल हो सकते हैं।

22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

महासंघ की तरफ से पुरानी पेंशन बोजना लागू करने, संविदा कर्मचारियों के नयमितीकरण समेत 22 सूत्रीय मांग कंपनी प्रबंधन के समोन रखी गई है। इसको लेकर महासंघ की तरफ से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। कई बार चर्चा के दौरान आश्‍वासन के बाद भी मांगों पर पावर रुपनी प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए नाने से नाराज प्रदेशभर के बिजली कर्मी राजधानी में जुटेंगे।

CSPC चरणबद्ध आंदोलन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 1 से 8 अक्टूबर तक बिजली कर्मियों ने काली प‌ट्टी लगाकर काम कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने दफ्तरों में जाकर जनसंपर्क किया।

प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई पहल नहीं

8 अक्टूबर की समय सीमा तक भी मांगों पर प्रबंधन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में कर्मचारी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को डंगनिया कंपनी मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन और आमसभा कर मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराएंगे। इसमें प्रदेशभर से बिजली कर्मचारी शामिल होंगे।

प्रदर्शन के बाद सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को संविदा कर्मचारी संघ, डिप्लोमा अभियंता संघ के अलावा बस्तर क्षेत्र कार्यालयीन कर्मचारी संघ का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। महासंघ ने कहा है कि धरना-प्रदर्शन के बाद भी प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे।

CSPC आंदोलन के लिए जनसंपर्क

सेवानिवृत्‍त विद्युत कर्मचरी महासंघ के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण देवांगन बुधवार को गरियाबंद के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्‍होंने संभागीय कार्यालय, उपसंभाग और शहर ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारीयों अधिकारियों के साथ बैठक कर 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर डंगनिया मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन एवं आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया । सभी बंधुओं ने इसके लिए हामी भरते हुए अपनी जागरूकता का परिचय दिया ।

Back to top button