कर्मचारी हलचलजॉब करिअर

CSPC छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनी करा रही ऑनलाइन सर्वे: पूछ रही क्‍या हर महीने…

25 लाख के लिए हर महीने तीन हजार

CSPC रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी अपने स्‍टाफ के बीच एक सर्वे करा रही है। इसके लिए कंपनी की तरफ से ऑनलाइन सर्वे फार्म जारी किया गया है। यह सर्वे कंपनी के स्‍टाफ के लिए है। इसमें कंपनी के मौजूदा और सेवानिवृत्‍त स्‍टाफ के साथ संविदा वाले भी शामिल हो सकते हैं।

कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना को लेकर सर्वे

कंपनी यह सर्वे कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना को लेकर करा रही है। इस योजना में कंपनी के इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही पेंशनर्स भी शामिल हैं। कंपनी में काम कर रहे संविदा कर्मियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इसलिए वे भी सर्वे में शामिल हो सकते हैं।

CSPC  25 लाख के लिए हर महीने तीन हजार

इस सर्वे में कैशलेस योजना के तहत 25 लाख रुपए के रिस्‍क कवर के लिए तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने की सहमति मांग रही है। सवाल है- क्‍या आप 25 लाख के रिस्‍क कवर के लिए तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने के लिए सहमत हैं। इस सवाल के जवाब में हां, नहीं के साथ कह नहीं सकते, तीन विकल्‍प दिया गया है।

देनी होगी यह जानकारी

सर्वे में सवाल के जवाब पर टीक करने के साथ ही कर्मचारी को नाम, पद, नाम और कौन सी पावर कंपनी में काम करते हैं, दर्ज करना होगा। साथ ही अपनी श्रेणी यानी नियमित हैं या संविदा के साथ मोबाइल नंबर सर्वे फार्म में दर्ज करना होगा।

दो हजार में 25 लाख कवरेज की मांग

इधर, प्रदेश के बिजली कंपनी के इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही पेंशनर्स भी दो हजार रुपए में 25 लाख रुपए का रिस्‍क कवर देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं के अनुसार मध्‍य प्रदेश में दो हजार रुपए में 25 लाख का रिस्‍क कवर मिल रहा है।

CSPC  मध्‍य प्रदेश में तीन विकल्‍प

पड़ोसी राज्‍य मध्‍य प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनी अपने स्‍टाफ और पेंशनर्स को कैशलेस योजना में तीन विकल्‍प दे रही है। इसमें 500 महीने के अंशदान पर पांच लाख, एक हजार प्रतिमाह के अंशदान पर 10 लाख  रुपए का रिस्‍क कवर और दो हजार रुपए प्रतिमाह 25 लाख रुपए के रिस्‍क कवर की सुविधा मिल रही है।

इसी सप्‍ताह हुई थी बैठक

बता दें कि बिजली कंपनी मुख्‍यालय में इसी सप्‍ताह कैशलेस योजना को लेकर बैठक हुई थी। इसमें कैशलेस योजना के संबंध में कंपनी की तरफ से विस्‍तार से जानकारी दी गई। कर्मचारी संगठनों की तरफ से योजना को लेकर 10 महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए हैं।  

Back to top button