कर्मचारी हलचल

CSPC पावर कंपनी में विदाई समारोह: लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मवीरों का एमडी ने किया सम्मान

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में शुक्रवार को सात कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया।

एमडी ने की योगदान की सराहना

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शुक्ला ने कहा कि विद्युत कर्मियों के अतुलनीय योगदान से ही प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है। उनकी लगन और निष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। उनके पद पर कोई अन्य आ जाएगा, परन्तु उनके अनुभव और जिम्मेदारी की भावना को पाना संभव नहीं है। प्रबंध निदेशक ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी सेवा को रेखांकित करते हुए उनकी सेवाअवधि के कार्यों की सराहना की।

CSPC  इन्हें दी गई विदाई

डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सहायक अभियंता  अनिय मैथ्यू खेदामारा भिलाई, अनुभाग अधिकारी श्रीरंग अर्काटकर राजनांदगांव, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) पुष्पकांत लाल बिलासपुर व  जयनारायण देवांगन खेदामारा भिलाई, सिविल सहायक श्रेणी-दो लखाराम उके रायपुर, वाहन चालक उत्तम कुमार पाल और सफाईकर्मी दिलीप कुमार भिलाई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

CSPC  कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक केएस मनोठिया, एमएस चौहान, संजय पटेल और मुख्य अभियंता एएम परियल,  शारदा सोनवानी,  केबी पात्रे, अब्राहम वर्गीस, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क)  गोविंद पटेल और आभार प्रदर्शन प्रबंधक (पी एंड एस) पंकज चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के पावर सेक्‍टर को पीएम मोदी देंगे सौगात

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को रायपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पॉवर सेक्‍टर को कई सौगातें देंगे। ऊर्जा क्षेत्र की जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी लोकापर्ण और शिलान्‍यास करेंगे, उसकी सरकार ने पूरी सूची जारी की है। डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- जेई सस्‍पेंड, संविदा कर्मी बर्खास्‍त

पावर कंपनी प्रबंधन ने रायपुर की एक महिला जेई को सस्‍पेंड कर दिया है। वहीं, एक संविदा कर्मी को बर्खास्‍त कर दिया है। पावर कंपनी प्रबंधन ने यह कार्यवाही क्‍यों की, जानने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button