CSPC पॉवर कंपनी में विदाई समारोह: सेवानिवृत्‍त हुए कार्यपालक निदेशक समेत छह कर्मियों दी गई विदाई

schedule
2025-11-28 | 14:57h
update
2025-11-28 | 14:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण क्षेत्र) के कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा समेत छह कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर ईडी संदीप वर्मा ने अपनी सेवायात्रा के अनुभव सुनाए और इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया। प्रबंध निदेशकों ने उन्हें सफल सेवाकाल के लिए बधाई दी और दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम,  केएस मनोठिया,  एमएस चौहान,  रामायण नामदेव, एमएस कंवर,  संदीप मोदी और मुख्य अभियंता एएम परियल,  शारदा सोनवानी,  नंदिनी भट्टाचार्य,  केबी पात्रे,  संजय तिवारी, अब्राहम वर्गीस, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी उपस्थित थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।

 पॉवर कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के पांच कर्मियों को सेवानिवृत्ति के उपरान्त प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी। इसमें अधीक्षण अभियंता (सिविल) हेमंत कुमार रहंगडाले, प्रबंधक (औद्योगिक संबंध) अतुल तिवारी, सहायक अभियंता (सिविल) सलीम बेग बिलासपुर, लाइन सहायक (श्रेणी-02) कुरूद और  वाहन चालक जवाहर लाल साहू भिलाई को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

chatur postNovember 28, 2025
1,335 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.02.2026 - 12:34:41
Privacy-Data & cookie usage: