CSPC बिजली कंपनी मुख्‍यालय में विदाई समारोह: सहायक प्रबंधक समेत छह हुए रिटायर

schedule
2025-08-29 | 14:09h
update
2025-08-29 | 14:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी सेवा को रेखांकित करते हुए उनकी निष्ठा, समर्पण और लगन की प्रशंसा की।

इन्‍हें दी गई विदाई

डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सहायक प्रबंधक ईश्वर प्रसाद वर्मा रायपुर, निज सचिव देवेंद्र कुमार बिसेन रायपुर,  वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) ब्रिजेश कुमार अगस्टिन मोहन्ती भिलाई, प्रीतम लाल बनपेला भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी-01 मधुसूदन वैष्णव बिलासपुर और वाहन चालक भक्त प्रहलाद देवांगन रायपुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

CSPC  ईडी की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

 इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक एमएस चौहान, संजय पटेल और मुख्य अभियंता एएम परियल, केबी पात्रे, अब्राहम वर्गीस और अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनोज कुमार राय उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक(जनसंपर्क) गोविंद पटेल और आभार प्रदर्शन प्रबंधक (पी एंड एस) पंकज चौधरी ने किया।

दो दिन पहले ही विदाई

बिजली कंपनी से सेवानिवृत्‍त होने वालों को 29 तारीख को ही विदाई दे दी गई, क्‍योंकि 30 और 31 तारीख को रविवार है। महीने का आज अंतिम वर्किंग डे था, इसलिए आज ही विदाई समारोहा का आयोजन किया गया। बता दें कि कंपनी में मुख्‍यालय में हर महीने सेवानिवृत्‍त होने वाले स्‍टाफ को सम्‍मान विदाई दी जाती है, यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

chatur postAugust 29, 2025
338 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:10:14
Privacy-Data & cookie usage: