CSPC बिजली कंपनी में विदाई समारोह: ED (प्रोजेक्ट) समेत  5 कर्मियों की दी गई विदाई

schedule
2025-07-31 | 15:57h
update
2025-07-31 | 16:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ऊर्जा सचिव और अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन व जनरेशन) डॉ. रोहित यादव द्वारा ईडी (प्रोजेक्ट) ज्योति नंनौरे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर MD (जनरेशन) एसके कटियार,MD (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला और MD (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

CSPC डॉ. यादव ने की नंनौरे के योगदान की सराहना

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन और  ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान से पॉवर कंपनी ने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया हैं जिससे ट्रांसमिशन कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति मिली और समय पर कार्य पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्रीमती नंनौरे ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

एसएलडीसी में भी विदाई समारोह

पॉवर कंपनी के भारप्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य विदाई कार्यक्रम में खेदामारा, भिलाई से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता किशोर कुमार जंघेल, कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग से भृत्य मीरा चौरसिया तथा रायपुर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी रविकांत साहू  और  वरिष्ठ पर्यवेक्षक पुरूषोत्तम लाल गुप्ता को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ अभिनंदन किया गया और भावभीनी विदाई दी गईं। 

CSPC विदाई समारोह में ये हुए शामिल

विदाई समारोह में डायरेक्टर आर.ए.पाठक, कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, सीएल नेताम, मनीष गुप्ता, मुख्य अभियंता शारदा सोनवानी, संजय तिवारी, केबी पात्रे, अब्राहम वर्गीज, सुभाष शर्मा, चंद्रकला गिडवानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित सीएमओ एच.एल.पंचारी थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक(जनसंपर्क)  गोविंद पटेल द्वारा किया गया।

chatur postJuly 31, 2025
1,823 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:03:23
Privacy-Data & cookie usage: