CSPC पॉवर कंपनी में सुगम संगीत प्रतियोगिता: वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बिखेरी स्वर लहरियां

schedule
2025-11-26 | 11:41h
update
2025-11-26 | 11:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा क्षेत्रीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन डंगनिया स्थित मुख्यालय में किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक  भीमसिंह कंवर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इसमें अटल बिहारी ताप विद्युत गृह मड़वा की दीपाली गुप्ता और सीता कंवर ने सर्वाधिक तीन स्पर्धा में बाजी मारी। समापन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी रूचि और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत गाकर स्वर लहरियां बिखेरी।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर की क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने किया। दो दिन तक चले इस रंगारंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अधिकारी-कर्मचारियों ने गायन, वादन और काव्यपाठ में अपने कला का जौहर दिखाया।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूचीAMP

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन)  भीम सिंह कंवर ने कहा कि विद्युतकर्मी पूरे प्रदेश में रोशनी फैलाने का कार्य निर्बाध रूप से कर रहे हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए पॉवर कंपनी हमेशा तत्पर है, उनकी कला व खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए ये किए जाते हैं।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक केएस मनोठिया, एमएस चौहान, मुख्य अभियंता  संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंता  महेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। इसमें अनुभाग अधिकारी  शंकर नारायण नायडू एवं  अमरजीत राम अंबिकापुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें- संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां: 2026 में गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमस 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालयAMP

प्रतियोगिता में गीत गायन स्पर्धा में पुरूष वर्ग से धर अय्यर रायपुर सेंट्रल प्रथम और दुर्ग के  श्रवण कुमार व्दितीय रहे। महिला वर्ग से प्रथम मड़वा की सीता कंवर एवं व्दितीय दीपाली गुप्ता रहीं। फिल्मी गीत गायन स्पर्धा में पुरुष वर्ग से  जगमोहन राव रायपुर प्रथम एवं  सत्यनारायण वास बिलासपुर व्दितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग से दीपाली गुप्ता प्रथम व सीता कंवर व्दितीय रहीं।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें    

काव्य पाठ स्पर्धा में पुरुष वर्ग से प्रथम अजय कुमार साहू मड़वा एवं व्दितीय आलोक शर्मा कोरबा पूर्व रहे। महिला वर्ग से राजनांदगांव की पूजा ग्वालवंशी प्रथम एवं हेमलता तिवारी पाठक रायपुर व्दितीय रहीं। वादन स्पर्धा में पुरुष वर्ग से  राहुल बरेठ बिलासपुर प्रथम एवं रायपुर क्षेत्र के  तीजूराम नेताम व्दितीय रहे। महिला वर्ग से मड़वा की दीपाली गुप्ता प्रथम व सीता कंवर व्दितीय रहीं।

     कराओके में गीत गायन की स्पर्धा हुई, जिसमें महिला वर्ग से उर्मिला प्रसाद रायपुर प्रथम व प्राची वर्मा रायपुर सेंट्रल व्दितीय रहीं। पुरूष वर्ग से  दिलीप पाठक प्रथम व  आलोक शर्मा कोरबा व्दितीय रहे।

युगल में निवेदिता राघवन व जगनमोहन रायपुर की जोड़ी प्रथम व दीपाली गुप्ता व सतीश यदु मड़वा व्दितीय स्थान पर रहे। आयोजन में विशेष योगदान के लिए अनुभाग अधिकारी  कमल कुमार मुखर्जी एवं  एमएल पॉल तथा निर्णायक  अवतार सिंह धंजल को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क)  गोविन्द पटेल एवं आभार प्रदर्शन सचिव क्रीड़ा  विनय चंद्राकर ने किया।

chatur postNovember 26, 2025
437 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 07:02:38
Privacy-Data & cookie usage: