CSPC  विद्युत कंपनी में 12 से 14 जनवरी तक हड़ताल: प्रबंधन से नाराज इन कर्मियों ने किया आंदोलन का ऐलान

schedule
2026-01-05 | 11:34h
update
2026-01-05 | 11:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी और कोरे आश्‍वासनों ने नाराज संविदा कर्मियों ने फिर एक बार आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संविदा कर्मियों ने 12 से 14 जनवरी तक तीन दिन के हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

संविदा कर्मियों के अनुसार लंबे समय से अपने वाजिब मांग नियमितीकरण को लेकर संघर्ष कर रहे,  विद्युत पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारी प्रबंधन बार-बार के आश्‍वासनों से क्षुब्ध होकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं  जिससे 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय काम बंद से छत्तीसगढ़ में बिजली सुविधा बाधित हो सकता हैं l

बिजली विभाग में कार्यरत हैं 2400 संविदा कर्मी

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी द्वारा वर्ष 2016 व 2018 में नियमित कर्मियों कि  कमी को पूरा करने के लिए लगभग 2400 कर्मचारियों को रिक्त पद के विरुद्ध भर्ती नियमों का पालन करते हुए  बोर्ड डायरेक्टर BOD के अनुशंसा पर संविदा कर्मचारियों कि नियुक्ति किया, और 6 वर्ष सेवा अनुभव के आधार पर  रिक्त पद कि उपलब्धता में नियमित करने का अनुशंसा किया, जो अब कर्मचारियों की सेवा क्रमशः 10 और 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नियमित नहीं किया गया हैं  

बिजली विभाग में नियमित कर्मियों कि कमी,

यह जानना भी जरूरी हैं कि विद्युत कार्य नियमित प्रकृति का कार्य हैं लेकिन विभाग में नियमित कर्मियों के अभाव में संविदा कर्मियों से सभी नियमित प्रकृति के कार्य कराए जाते हैं, जिससे  दुर्घटsनाओं में संविदा कर्मी शिकार होते हैं 2016 से अब तक लगभग 100 से अधिक दुघर्टना हो चुका है जिसमें 40 संविदा कर्मियों कि मृत्यु और 60 संविदा कर्मी अपंग हो चुके हैं l

पूर्व में 2 वर्ष कि सेवा पश्चात नियमित किए गए है संविदा कर्मचारी

इससे पूर्व विभाग ने संविदा कर्मियों को 2 वर्ष में नियमित करने का काम किया हैं, जिसके भर्ती नियम और कार्य समान हैं जिसके आधार पर नियमित किया जाए l

chatur postJanuary 5, 2026
885 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.02.2026 - 21:15:14
Privacy-Data & cookie usage: