CSPC पावर कंपनी में सेवानिवृत्ति समारोह: जीएम यशोभद्र जैन समेत तीन कर्मियों को दी गई विदाई

schedule
2025-09-30 | 16:25h
update
2025-09-30 | 16:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी मुख्‍यालय में आज महीने के अंतिम दिन परंपरा अनुसार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्‍त हो रहे कंपनी के कर्मवीरों को विदाई दी गई।

 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक (वित्त) यशोभद्र जैन को सेवाभवन मुख्यालय डंगनिया में सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पावर कंपनी के तीनों एम.डी. एस.के.कटियार, राजेश शुक्ला, भीमसिंह कंवर, डायरेक्टर आर.ए.पाठक ने जैन को उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

CSPC जैन ने साझा किया अनुभव

इस अवसर प्रबंध निदेशकों ने जैन के व्यक्तित्व और कृत्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और विविध विषयों के जानकार होने के कारण उनके ज्ञान का लाभ कार्यालयीन कार्यों में देखने को मिलता रहा है। समारोह में सेवानिवृत्त जी.एम.  जैन ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

चिकित्‍सा अधिकारी व वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक भी हुए सेवानिवृत्‍त

इसी प्रकार लोड डिस्पैच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भिलाई में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभेलाल कोरटिया एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) ललित कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

CSPC कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एम.आर.बागड़े,  संजय पटेल, एस.के.ठाकुर, सीएल नेताम, वी.के.साय, के.एस.मनोठिया, वी.के.दीक्षित, मनीष गुप्ता, संदीप मोदी, एम.एस.चैहान, संदीप वर्मा, एस.के.गजपाल, एम.एस.कंवर, मुख्य अभियंता पीपी सिंह, के.बी.पात्रे, संजय तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, चंद्रकला गिडवानी, शारदा सोनवानी, सुभाष शर्मा,  गिरीश गुप्ता,  हेमंत सिंह, एम.जामुलकर, ए.एम.परियल, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र और  प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

chatur postSeptember 30, 2025
821 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 05:08:13
Privacy-Data & cookie usage: