CSPC  पावर कंपनी में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्‍त हुए SE समेत 7 कर्मवीरों को दी गई विदाई

schedule
2025-12-31 | 14:16h
update
2025-12-31 | 14:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी डंगनिया मुख्यालय के भारप्रेषण कक्ष में बुधवार (31 दिसंबर) को अधीक्षण अभियंता सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) एमएस चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

विदाई समारोह में मुख्य अभियंता (मानव संसाधन)  एएम परियल, मुख्य अभियंता (भार प्रेषण) शारदा सोनवानी, मुख्य अभियंता (एसएंड पी) केबी पात्रे, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट)  प्रसन्ना गोसावी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएल पंचारी ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) चौहान ने बिजली कर्मियों के कार्यां की सराहना करते हुए हुए कहा कि बिजली कर्मियों के पास बहुमूल्य अनुभव की पूंजी है और उनके योगदान से हम उपभोक्ता संतोष के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।

आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में अधीक्षण अभियंता अरूण कुमार चक्रवर्ती खेदामारा भिलाई, अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कुमार बिसेन रायपुर, निज सचिव के. श्रीनिवास बिलासपुर, अनुभाग अधिकारी भीष्म प्रसाद तिवारी रायपुर, लाइन सहायक श्रेणी- एक राम दयाल साहू भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी- एक ए. गोविंद राजू बिलासपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) जीई हैरिस कोरबा शामिल हैं।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता (पी.एंड एस.) पंकज चौधरी और  संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया। सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

chatur postDecember 31, 2025
1,061 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 09:30:33
Privacy-Data & cookie usage: