Site icon Chatur Post

CSPC भव्‍य और अत्‍याधुनिक होगा बिजली कंपनियों का नया मुख्‍यालय: फरवरी 2028  हो जाएगा तैयार

Power Company

CSPC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों का नया मुख्‍यालय भवन नवा रायपुर के सेक्‍टर 24 में बनेगा। नए भवन का 3 सितंबर को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भूमिपूजन करेंगे। डंगनिया की तरफ नवा रायपुर में भी तीनों बिजली कंपनियों का मुख्‍यालय एक ही भवन में रहेगा।

9 मंजिला भवन में 1300 स्‍टाफ

नवा रायपुर में प्रस्‍तावित बिजली कंपनी का मुख्‍याल भव्‍य होगा। अफसरों के अनुसार नया मुख्‍यालय नौ मंजिला होगा। इसमें तीन टावर होंगे। संभवत: तीन कंपनियों के हिसाब से तीन टॉवर प्रस्‍तावित किया गया है। इस भवन में कुल 1300 स्‍टाफ के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी।  

CSPC  कंपनी बिजली से रोशन होगा भवन

छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों का मुख्‍यालय अपनी बिजली की जरुरतें खुद ही पूरी करेगा। नेट जीरो अवधारणा के साथ भवन में हरित ऊर्जा का ही उपयोग हो इसके लिए प्रथम चरण में 55 प्रतिशत और दूसरे चरण में शत प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति सौर ऊर्जा से होगी। भवन में लगभग 12 सौ किलोवॉट बिजली की खपत का आकलन है। ऐसे में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही तैयारी की जाएगी। भवन को ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेडेट हेबिटेट एसेसमेंट (गृहा) के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

217 करोड़ की लागत का अनुमान

बिजली कंपनी का नया मुख्‍यालय भवन 10 हजार वर्ग मीटर में बनेंगा। तीन टॉवर और 9 मंजिल वाले इस भवन के निर्माण पर 217 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। कंपनी के नए भवन के निर्माण की जिम्‍मेदारी बिजली उत्‍पादन कंपनी को दी गई है।  

CSPC  फरवरी 2028 तक हो जाएगा तैयार

पावर कंपनीज के नए संयुक्त मुख्यालय भवन का निर्माण 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। पूरा मुख्यालय परिसर एकीकृत प्रणाली से प्रबंधित होगा। जिसे भवन प्रबंधन प्रणाली (BMS) नियंत्रित कहा जाता है। इसके तहत नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। यह नियंत्रित विद्युत, एयर कंडीशनिंग (HVAC) जल आपूर्ति, अग्निशमन, अग्नि अलार्म, ऑडियो विजुअल, सीसीटीवी निगरानी से लैस होगा। यह परिसर सेंट्रल बिजनेस ड्ट्रिक्ट रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Exit mobile version