कर्मचारी हलचल

CSPC पावर कंपनी प्रबंधन को Thanks कहने के साथ पेंशनरों ने लगाई गुहार, बोले- यह एक काम और कर दें….

CSPC रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के 16 हजार से ज्‍यादा पेंशनरों ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त किया है। कंपनी प्रबंधन को धन्‍यवाद कहने के साथ ही पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव सुधीर नायक ने कंपनी प्रबंधन के सामने अपनी एक मांग दोराई है।

इस काम के लिए प्रबंधन का आभार

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुधीर नायक ने ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध सिंह और जनरेशन, वितरण कंपनी के अध्यक्ष रोहित यादव का कंपनी के 16000 से ऊपर पेंशनरों की ओर से समय पर DA/DR आदेश जारी करने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया है।

यह भी पढ़ें- CSPDCL के 8 EE का ट्रांसफर: वितरण कंपनी के मैदानी कार्यालयों में बड़ा बदलाव, देखिए सूची

CSPC  आयोग और एमडी साहबों को भी धन्‍यवाद

प्रदेश सचिव सुधीर नायक दोनों अध्‍यक्षों के साथ ही विद्युत नियामक आयोग और तीनों पावर कंपनियों उत्‍पादन, पारेषण और वितरण के एमडी के प्रति भी आभार व्‍यक्‍त किया है।

डीए और डीआर के साथ एरियर्स भी

कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्‍ता और पेंशनरों का तीन प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इससे बिजली कंपनी के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए और डीआर बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दरों का लाभ एक जुलाई 2025 से लागू होगी। ऐसे में तीन म‍हीने का एरियर्स का भुगतान भी होगा।

CSPC  कैशलेस योजना की ऑडिट की मांग

डीए और डीआर आदेश जारी करने के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त करने के साथ ही प्रदेश सचिव सुधीर नायक ने कंपनी में लागू कैशलेस योजना की एजी से ऑडिट करने की मांग दोहराई है। उन्‍होंने कहा कि कैशलेस मेडिकल योजना में पिछले वित्तीय वर्षों में खर्च हुए 48 करोड़ की एजी ऑडिट कराई जानी चाहिए। इस संबंध में उन्‍होंने पहले ही अध्‍यक्ष को पत्र लिखा है।

Back to top button