CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में वरिष्ठ इंजीनियरों के प्रमोशन और ट्रांसफर के आर्डर जारी किए गए हैं। इसमें कुछ छह इंजीनियर प्रभावित हुए हैं। वरिष्ठ रैंक के चार इंजीनियरों को प्रमोट किया गया है, जबकि दो का ट्रांसपर किया गया है।
बिजली वितरण कंपनी के एचआर एसके गजपाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। चीफ इंजीनियर गजपाल को ईडी प्रमोट किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ईडी आरए एंड पीएम की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह बिजली ट्रांसमिशन कंपनी में पदस्थ चीफ इंजीनियर विरेंद्र कुमार दीक्षित भी ईडी प्रमोट किए गए हैं। दीक्षित रायपुर में सीई ट्रांसमिशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे ईडी ट्रांसमिशन बनाए गए हैं।
पावर कंपनी ने अपने ईडी रैंक के दो इंजीनियरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इनमें अंबिकापुर में पदस्थ टीके मेश्राम का नाम पहला है। मेश्राम ईडी (एआर) अंबिकापुर हैं। उनका जगदलपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें ईडी (जेआर) जगदलपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह जगदलपुर में ईडी (जेआर) के पद पर पदस्थ एसके ठाकुर को बिजली वितरण कंपनी में ही ईडी (रिवेन्यू) की जिम्मेदारी दी गई है।
बिजली वितरण कंपनी ने अपने दो एसीई को चीफ इंजीनियर के पद पर प्रमोट किया है। प्रमोट किए गए इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है।
कंपनी से जारी आदेश के अनुसार एसीई सी. गीदवानी को चीफ इंजीनियर बनाया गया है। गीदवानी अभी ट्रांसमिशन कंपनी में ईडी (लाइन) ऑफिस में पदस्थ हैं। प्रमोशन के साथ ही वितरण कंपनी ने उनकी सेवाएं वापस ले ली है। गीदवानी को वितरण कंपनी में सीई एस एंड पी बनाया गया है।
एसीई से सीई बनाए गए दूसरे इंजीनियर हैं यशवंत शिलेंद्र। शिलेंद्र सीएसपीडीसीएल में सीई आरए एंड पीएम कार्यालय में पदस्थ हैं। प्रमोशन के साथ उन्हें अंबिकापुर भेज दिया गया है। शिलेंद्र को सीई एआर सीएसपीडीसीएल अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।