CSPDCL के 8 EE का ट्रांसफर: वितरण कंपनी के मैदानी कार्यालयों में बड़ा बदलाव, देखिए सूची

schedule
2025-10-17 | 05:16h
update
2025-10-17 | 05:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीगसढ़ स्‍टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यपालन अभियंताओं का ट्रांसफर किया गया है। 15 अक्‍टूबर को कंपनी मुख्‍यालय से जारी इस सूची में 8 कार्यपालन अभियंताओं का नाम है। बिजली कंपनी के जानकारों के अनुसार इस ट्रांसफर के जरिये कंपनी के मैदानी कार्यालयों में बड़ा बदलाव किया गया है।

यह है ट्रांसफर आर्डर

एनपी सिंह को कार्यपालन अभियंता (संचा. / संधा.) संभाग, मनेन्द्रगढ़ से कार्यपालन अभियंता (संचा. / संधा.) संभाग, पेण्ड्रारोड भेजा गया है।

सीपी  गढ़ेवाल कार्यपालन अभियंता (संचा. / संधा.) संभाग, पेण्ड्रारोड से कार्यपालन अभियंता (सतर्कता) कार्या० अधीक्षण अभियंता (शहर-वृत्त) बिलासपुर के पद पर पदस्‍थ किया गया है।

खाखा का मनेंद्रगढ़ ट्रांसफर

कार्यपालन अभियंता (सतर्कता) कार्या० अधीक्षण अभियंता (शहर-वृत्त) बिलासपुर के पद पर पदस्‍थ्‍ज्ञ एसके खाखा को कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग, मनेन्द्रगढ़ बनाया गया है।

शशांक श्रीवास्तव जो अभी कार्यपालन अभियंता (परियोजना) संभाग, कांकेर पद पर हैं उन्‍हें कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग, अटलनगर पदस्‍थ किया गया है।

CSPDCL  सीमा ढील का दुर्ग से राजनांदगांव ट्रांसफर

कार्यपालन अभियंता कार्या० अधीक्षण अभियंता (शहर-वृत्त) दुर्ग के पद पर कार्यरत सीमा ढील को कार्यपालन अभियंता कार्या० कार्यपालक निदेशक (राज.क्षे.) राजनांदगांव बनाया गया है।

वहीं गीता ठाकुर को कार्यपालन अभियंता कार्या० अधीक्षण अभियंता (वृत्त) राजनांदगांव से स्‍थानांतरित कर कार्यपालन अभियंता (स्काडा/डीएमएस) सेन्टर, दुर्ग लगाया गया है।

देवांगन संभालेंगे मीटर परीक्षण

भजन लाल देवांगन  को कार्यपालन अभियंता (स्काडा/डीएमएस) सेन्टर, दुर्ग से कार्यपालन अभियंता (मीटर परीक्षण) संभाग-तीन, रायपुर लाया गया है।

इसी तरह रेखराज साहू को कार्यपालन अभियंता (मीटर परीक्षण) संभाग-तीन, रायपुर से कार्यपालन अभियंता (एएमआर) सेल-एक, रायपुर के पद पर पदस्‍थ किया गया है।

chatur postOctober 17, 2025
880 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 16:01:01
Privacy-Data & cookie usage: