CSPDCL के MD से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल:  दी चेतावनी, कहा- 7 दिन में नहीं हुआ तो…

schedule
2025-12-25 | 04:53h
update
2025-12-25 | 04:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बिजली बिल बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। कांग्रेस ने बकायादारों से वसूली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आम उपभोक्ताओं की तरह रसूखदारों से बकाया बिजली बिल वसूलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिजली वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि बकाया बिल की वसूली नहीं हुई तो रसूखदारों के घर पर बिल चस्पा किया जाएगा ताकि आम लोगों को बकाया बिल की जानकारी हो सके।

रसूखदारों से वसूली की मांग

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व अध्यक्ष गिरीश दुबे, आकाश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पावर कंपनी मुख्यालय पहुंचकर एमडी को बकायादार रसूखदारों से वसूली का आग्रह किया। कांग्रेस ने कहा कि रसूखदार बकायादारों में मंत्री, सांसद, आईएएस अधिकारी शामिल हैं।

दो माह पहले जारी हुआ था नोटिस  

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि मंत्रियों और आईएएस अधिकारियों को दो माह पहले भुगतान के लिए नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन अब तक कंपनी प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है जबकि आम उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल काट दी जाती है। पूर्व मेयर ने कहा कि रसूखदार बकायादारों के चलते ही कंपनी लगातार घाटे में जा रही है और उसकी भरपाई आम उपभोक्ताओं की बिजली महंगी कर वसूल की जा रही है। पूर्व महापौर ने आरोप लगाया कि नामचीन बिल्डरों पर 10 लाख रुपए तक का बिल बकाया है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कांग्रेस ने दी चेतावनी

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि यदि 7 दिन के भीतर रसूखदार बकायादारों से बिजली बिल की वसूली नहीं की गई तो उनके घरों के सामने नगाड़ा बजाकर लोगों को बकायादारों के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि बिजल बिल हाफ योजना बंद किए जाने का भी कांग्रेस विरोध कर रही है।

chatur postDecember 25, 2025
317 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 19:12:33
Privacy-Data & cookie usage: