
CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) के अरुण कुमार देवांगन, अखिल भारतीय महामंत्री पुनारद राम साहू, प्रदेश महामंत्री हेमेंद्र जाधव, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे और प्रदेश सदस्य ने आज कार्यपालक निदेशक वित्त आलोक सिंह और अतिरिक्त महाप्रबंधक नवीन ठाकुर से भेंट कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया ।
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन
महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जनरेशन और ट्रांसमिशन कंपनी की तरह डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में भी जीवन प्रमाण पत्र ऑन लाइन प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने की मांग की।
CSPDCL प्रारुप एक करने की मांग
सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न लेखा कार्यालयों द्वारा अलग अलग प्रारूप में जीवन प्रमाण पत्र मांगे जाने पर एकरूपता लाने की मांग की है।
अनावश्यक दस्तावेजों की मांग पर रोक
कुछ लेखा कार्यालयों की तरफ से अनावश्यक रूप से फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड की मांग की जाती है। महासंघ ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
कैशलेस की सुविधा
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऐसे सेवानिवृत्त/परिवार पेंशनर जो कि जानकारी के अभाव में अभी तक कैशलैस चिकित्सा योजना में शामिल नहीं हो सके है उन्हें जीवन प्रमाण पत्र के साथ ही लेखा कार्यालयों के माध्यम से योजना की जानकारी देते हुए शामिल होने हेतु प्रपत्र भरने प्रेरित किया जाए।
CSPDCL गाइड लाइन जारी करने का आग्रह
महासंघ के महामंत्री पुनारद राम साहू ने बताया कि इन सभी बिंदुओं पर गाइड लाइन जारी करने की मांग की गई है। कार्यपालक निदेशक और अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त द्वारा इन सभी मांगो से सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया गया ।
पावर कंपनी मुख्यालय में हेल्थ कैंप
पावर कंपनी मुख्यालय में सात नवंबर को हेल्थ कैंप लगाने की तैयारी है। इस हेल्थ कैंप में कंपनी के स्टाफ की नि:शुल्क जांच की जाएगी। कैंप का आयोजन रायपुर के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है। डिटेजल में जानने के लिए यहां क्लिक करें



