
CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा सचिव और स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने कंपनी के साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (CSOC) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर का कामकाज देखने के साथ ही उसकी जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दिया।
चेयरमैन ने ली कामकाज की जानकारी
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने कंपनी के डिजिटल सिस्टम, नेटवर्क सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और 24×7 मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. रोहित यादव ने वहां काम कर रहे स्टाफ से भी चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम पर जोर
निरीक्षण के दौरान डॉ. रोहित यादव ने साइबर सुरक्षा तंत्र को और मज़बूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, नियमित ऑडिट तथा कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर निरीक्षण के दौरान डॉ. रोहित यादव के साथ डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर और कार्यपालक निदेशक वीके साय विशेष रूप से उपस्थित थे। डॉ. रोहित यादव ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के डेटा और कंपनी के महत्वपूर्ण आईटी सिस्टम की सुरक्षा, पावर कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
डंगनिया मुख्यालय में है यह सेंटर
बता दें कि पावर कंपनीज का साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर डंगनिया स्थित पावर कंपनी मुख्यालय में ही है। तीनों कंपनियों के आईटी सिस्टम की सुरक्षा की मॉनिटरिंग और व्यवस्था यहीं से की जाती है। इस काम में कंपनी की तरफ से आईटी एक्सपर्ट की भी सेवाएं ली जाती है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लागू हुआ आनंद विवाह पंजीयन नियम
छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य में आनंद विवाह पंजीयन नियम लागू कर दिया गया है। सरकार की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आनंद विवाह पंजीयन नियम क्या है ? आनंद विवाह पंजीयन नियम के तहत किस तरह के विवाह का पंजीयन होगा? आनंद विवाह पंजीयन को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों अनिवार्य किया है? इन सवालों का जवाब पाने के लिए यहां क्लिक करें




