Site icon Chatur Post

CSPDCL पावर कंपनी के रजत महोत्सव का समापन: 660 स्‍थानों पर आयोजन, 15 हजार उपभोक्‍ताओं का सम्‍मान

CSPDCL पावर कंपनी के रजत महोत्सव का समापन: 660 स्‍थानों पर आयोजन, 15 हजार उपभोक्‍ताओं का सम्‍मान

CSPDCL  रायपुर। छ्त्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत स्टेट पॉवर कंपनीज के सात दिवसीय प्रदेशव्यापी रजत महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के तहत प्रदेश भर में 660 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अलग – अलग श्रेणियों के सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं का आयोजन

 इसके अलावा विद्युत विकास की यात्रा को रेखांकित करती प्रदर्शनी भी लगाई गईं। महोत्सव के अंतर्गत विद्यालयीन और महाविद्यालयीन बच्चों के बीच ऊर्जा बचत को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रदेशव्यापी रजत महोत्सव के दौरान इन आयोजनों में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

535 वितरण केंद्र, 68 संभाग के साथ क्षेत्रीय मुख्‍यालय स्‍तर आयोजन  

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि 30 जनवरी से 06 फरवरी तक पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राज्यभर के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 535 वितरण केन्द्र , 68 संभागीय कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सजग विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया।

उपभोक्‍ताओं को किया गया सम्‍मानित

एमडी भीम सिंह ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ ही बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए।

ऐसे उपभोक्‍ताओं का किया गया सम्‍मान

भीम सिंह ने बताया कि सम्मानित होने वाले उपभोक्ताओं में नियमित विदयुत देयक जमा करने वाले घरेलू उपभोक्ता, गैर-घरेलू उपभोक्ता, निर्धारित सीमा के अंदर उपभोग करने वाले एकल बत्ती कनेक्शन धारी उपभोक्ता, कृषक जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ता, पी एम जन मन योजना के लाभार्थी तथा पीएम सूर्य घर योजना के उपभोक्ता शामिल हैं।

विद्यार्थी भी किए गए पुरस्‍कृत

इसी प्रकार विद्यालयीन व महाविद्यालयीन छात्र और  छात्राओं के बीच ऊर्जा बचत को लेकर चित्रकला , भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला के जरिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

ऊर्जा क्षेत्र में नई परियोजनाओं पर चल रहा है काम

उल्लेखनीय  है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिससे आगामी दशकों की हमारी ऊर्जा जरूरतों की पूर्ती हो सके। राज्य गठन के बाद ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियाँ उल्लेखनीय है। राज्य शासन की मंशानुरूप रजत महोत्सव के दौरान विगत 25 वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version