Site icon Chatur Post

CSPDCL बिजली सब स्‍टेशन ऑपरेटर के ट्रांसफर पर विवाद: ठेका कंपनी पर लगा प्रताड़ि‍त करने का आरोप

CSPDCL  धमतरी। बिजली वितरण केंद्र में पदस्थ एक ऑपरेटर ने ठेकेदार पर मानसिक रुप से प्राड़ित करने और शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऑपरेटर ने सुविधाओं की मांग की तो उसका ट्रांसफर कर दिया गया। इससे नाराज ऑपरेटरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।  

धमतरी जिला का मामला

मामला धमतरी जिला के कुरुद संभाग का है। वहां सब स्टेशन का ठेका देवश्री एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पास है। ऑपरेटर ने इसी ठेकेदार पर आरोप लगाया है।

कातलबोड़ में पदस्थ है ऑपरेटर

कथितरुप से मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुआ ऑपरेटर  कातलबोड़ स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन में पदस्थ है। आरोप है कि ऑपरेटर ने ठेका एजेंसी से उन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहा था जो उसके नियुक्ति पत्र में लिखा है। आरोप है कि ठेका कंपनी ने मांग पूरी करने के बजाय ऑपरेटर को बेवजह परेशान किया और कार्यस्थल पर दबाव व दहशत का माहौल बनाया गया।

30 किलोमीटर दूर ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी ने सुविधाओं की मांग करने वाले ऑपरेटर को हसदा सब स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया, जो कातलबोड़ से करीब 30 किलोमीटर दूर है। तबादला का यह आदेश 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया। इसमें ऑपरेटर को हसदा में रिलीवर बना दिया गया है। आरोप है कि ऑपरेटर पर दोनों सब स्‍टेशन संभालने का दबाव बनाया जा रहा है।

इन सुविधाओं की मांग

ऑपरेटरों के अनुसार ठेका नियम और शर्तों के अनुसार ऑपरेटरों को सुरक्षा उपकरण, स्टेशनरी, आधिकारिक मोबाइल, यूनिफॉर्म और पहचान पत्र जैसी सुविधाएं मिली चाहिए, लेकिन इसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। इसी की मांग ऑपरेटर ने ठेका कंपनी से की थी, जिसके बदले उसे परेशान किया जा रहा है।

विवादों में रहा टेंडर

बता दें कि बिजली वितरण कंपनी का सब स्‍टेशनों का टेंडर लंबे समय तक विवादों में रहा है। विवाद की वजह से लंबे समय तक टेंडर की प्रक्रिया टलती रही। आरोप है कि अभी कई ठेकेदारों ने लेबर लाइसेंस आदि आवश्‍यक दस्‍तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

Exit mobile version