जॉब करिअरराज्य

CSPDCL बिजली उपभोक्‍ताओं की शिकायत पर वितरण कंपनी के अफसरों को आयोग ने किया तलब: होगी पेशी

CSPDCL रायपुर। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनी के अफसरों को तलब किया है। बिजली उपभोक्‍ताओं से मिली शिकायत के आधार पर आयोग ने वितरण कंपनी को पेश होने का निर्देश जारी किया है।

17 को उपस्थित होगें बिजली अफसर

विद्युत नियामक आयोग ने वितरण कंपनी के अफसरों को 17 मार्च को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कंपनी को उपभोक्‍ताओं से मिली शिकायत भी भेजी गई है, जिसका जवाब लेकर वे आयोग की कोर्ट में उपस्थित होगें।

कंपनी पर मनमाने तरीके से कनेक्‍शन काटने का आरोप

दरअसल, कंपनी पर मनमाने तरीके से घरेलू बिजली उपभोक्‍ताओं का कनेक्‍शन काटने का आरोप लगा है। इस संबंध में आयोग को मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।  

नियमिति बिल जमा करने के बाद भी काट रहे बिजली

आरोप है कि हर माह नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ता यदि किसी कारणवश अंतिम तिथि तक भुगतान नहीं कर पाते अथवा अंतिम तिथि के कुछ दिन बाद बिल जमा करते हैं तो भी बिना किसी सूचना के सीधे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

कंट्रोल रुम से ही गुल की जा रही बिजली

बता दें कि स्‍मार्ट मीटर लगने के बाद से किसी का बिजली कलेक्‍शन काटने के लिए उसके परिसर में जाने की जरुरत नहीं पड़ रही है। कंट्रोल रुम से ही उपभोक्‍ता की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।

बिना सूचना कनेक्शन काट दिया

हाल ही में डीडी नगर में बिना किसी सूचना के अंतिम तिथि बीतने के चार-पांच दिन बाद ही एक उपभोक्ता की बिजली काट दी गई जबकि उनके द्वारा हर माह बिल का भुगतान किया जाता रहा है।

CSPDCL की इस नई योजना का CM करेंगे शुभारंभ: Raipur में होगा कार्यक्रम 2 मंत्री, 1 सांसद और 6 विधायक होंगे शामिल

इसी तरह कुशालपुर के एक उपभोक्ता द्वारा अंतिम तिथि बीतने के सप्ताहभर बाद बिल का भुगतान किया गया, लेकिन बिना पूर्व सूचना के जमा बिल को अपडेट किए किए बिना ही कंट्रोल रूम से सीधे बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

उपभोक्ता के बिजली दफ्तर जाकर बिलिंग सिस्टम अपडेट कराने के बाद बिजली चालू हो पाई।

पावर कंपनी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्‍टम में सेंध! लागू कर दी दोहरी व्‍यवस्‍था, देखिए- आदेश

Back to top button