Site icon Chatur Post

CSPDCL: बिजली कर्मचारी महासंघ को मिला संविदा कर्मचारियों का साथ: 13 दिसंबर को आमसभा धरना-प्रदर्शन और घेराव में होंगे शामिल

CSPDCL: रायपुर। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ पंजीयन क्र. 722 ने बिज़ली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 13 दिसंबर को विद्युत सेवा भवन में आयोजित आमसभा, धरना-प्रदर्शन और घेराव को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर पॉवर कम्पनी प्रबंधन एवं सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की है। इसके लिए संघ के प्रतिनिधियों ने समस्त संविदा कर्मियों से पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपील किया है।

CSPDCL: महासंघ संघ ने 13 दिसंबर को होने वाली इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई हैं:

1. पुरानी पेंशन लागू करने – कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में लागू पुरानी पेंशन पॉवर कम्पनी में लागू किया जाए।

2. संविदा नियमितीकरण- 5 से 8 साल अनुभवी संविदा कर्मचारियों को स्थायी करते हुए लाइन परिचारक श्रेणी दो में नियुक्तिप्रदानकिया जाए।

3. तकनीकी भत्ता प्रदान करने – तकनीकी कार्यों में लगे कर्मचारियों को 3% तकनीकी भत्ता दिया जाए।

4. चतुर्थ उच्चतर वेतनमान लागू करने।

5. स्टेगनेशन भत्ता प्रदान किया जाए।

6. सभी आई टी आई धारकों को टी डी बनाया जाए।

7. लंबित पदोन्नति सूची जारी करें।

8. ग्रेडेशन लिस्ट की विसंगति दूर हो।

9. संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए – संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि किया जाए। जो परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता के बराबर हो।

10. कम्पनी के कर्मचरियों को भी श्रम सम्मान निधि प्रदान किया जाए।

11. कंप्यूटर भत्ता दिया जाए

12. भर्ती प्रक्रिया में बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए

Exit mobile version