CSPDCL में EPF जागरूकता सेमिनार: प्रत्‍येक ठेका कर्मी अनिवार्य रुप से पंजीयन कराने के निर्देश  

schedule
2026-01-10 | 08:06h
update
2026-01-10 | 08:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL रायपुर।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने ठेकेदारों से प्रत्येक कर्मियों का पंजीयन कर्मचारी भविष्य निधि के तहत अनिवार्य रूप से कराने कहा है। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  भीम सिंह कंवर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कंपनी के सभी ठेकेदारों से अपने अधीन कार्य करने वाले कामगारों को ईपीएफ पोर्टल में पंजीयन कराएं।

सहायक आयुक्‍त ने दी जानकारी

एमडी कंवर के निर्देश पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमबीवीआरवाय) पर जागरूकता बढ़ाने ईपीएफओ के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहायक आयुक्त आकाश अग्रवाल ने मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाले ठेका कंपनियों के प्रतिनिधियों को पीएमबीवीआरवाय के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।

कर्मचारी और  नियोक्‍ता दोनों को लाभ

सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ ईपीएफ के तहत पंजीकृत कर्मियों के साथ ही नियोक्ताओं को भी मिलेगा। यह कर्मचारियों और नियोक्ता दोनों को औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने और शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य संगठित और असंगठित क्षेत्र में ठेके के माध्यम से कार्य करने वाले हमारे कामगारों के हितों की रक्षा करना है। सामाजिक सुरक्षा, सुनिश्चित वेतन व अन्य हित लाभ बिना किसी दिक्कत के मुहैय्या कराना ही योजना का लक्ष्य है।

CSPDCL एक नवंबर 2025 से हो रहा है पंजीयन

  इसी प्रकार कर्मचारी पंजीयन अभियान 2025 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत 1 नवंबर 2025 से हो चुकी है। इसके माध्यम से उन कर्मियों का भी पंजीयन किया जा सकता है जो ईपीएफ के कवरेज से चूक गए हैं जिनकी 01 जुलाई 2017 से 31 अक्‍टूबर 2025 तक नियुक्ति हुई है। सेमिनार के दौरान कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम, मुख्य अभियंता राजेन्द्र प्रसाद समेत पॉवर कंपनी के अधिकारी , ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि और ईपीएफओ रायपुर के अधिकारी मौजूद थे।

chatur postJanuary 10, 2026
310 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 15:25:31
Privacy-Data & cookie usage: