CSPDCL ने अपने इन खास उपभोक्‍ताओं का किया सम्‍मान: हुआ कार्यक्रम, जानिए- क्‍या है मामला

schedule
2026-01-30 | 16:18h
update
2026-01-30 | 16:18h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया। इन उपभोक्ताओं को दो साल से बिना किसी सरचार्ज के बिल जमा करने वालों में चुना गया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश भर में राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक सभी जिलों में कर रही है।

इसी तारतम्य में आज राजधानी रायपुर नगर संभाग पूर्व कार्यालय सिविल लाइन में रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह, मुख्य अभियंता (रायपुर शहर क्षेत्र) थे।

इस अवसर पर  अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता विनय चंद्राकर, पार्षद देवदत्त द्विवेदी और महेंद्र कुमार ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कंपनी की 25 वर्षों की सेवाओं, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का प्रदर्शन किया गया। समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ता गुरूपद तिवारी, राजूलाल, राजेश कृष्ण, रजिया बेगम, मंजू साहब एवं आशा लता को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिला। कंपनी द्वारा आयोजित यह रजत महोत्सव उपभोक्ताओं के साथ विश्वास, सेवा और सहभागिता के 25 वर्षों के सफल सफर का प्रतीक है।

chatur postJanuary 30, 2026
299 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 23:39:26
Privacy-Data & cookie usage: