Site icon Chatur Post

CSPDCL का JE निलंबित: जानिए क्यों सस्पेंड किए गए जूनियर इंजीनियर

CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। जूनियर इंजीनियर पर यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के मामले में की गई है।

बिजली वितरण कंपनी के निलंबित किए गए जूनियर इंजीनियर का नाम कृष्ण कुमार गुप्ता है। जूनियर इंजीनियर गुप्ता को पिछले सप्ताह एसीबी ने एक उपभोक्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। गुप्ता वितरण कंपनी के लोरमी में पदस्थ थे। निलंबन के बाद उन्हें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अटैच किया गया है।

CSPDCL 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता एक उपभोक्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। दरअसल जूनियर इंजीनियर गुप्ता के खिलाफ एक उपभोक्ता नन्द कुमार साहू ने एसीबी के बिलासपुर कार्यालय में शिकायत की थी। इसमें भय दिखा कर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

CSPDCL जानिए क्या है पूरा मामल

शिकायतकर्ता नन्द कुमार साहू मुंगेली के ग्राम पाली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने लोरमी में आवेदन किया था। जूनियर इंजीनियर गुप्ता भी वहीं पदस्थ थे।

साहू ने एसीबी से किए शिकायत में बताया कि आवेदन के बाद जूनियर इंजीनियर गुप्ता उनके घर का निरीक्षण करने के लिए आए। इस दौरान जूनियर इंजीनियर गुप्ता ने साहू पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाया और कार्यवाही से बचने के लिए 50 हजारा रिश्वत की मांग की।

15 हजार में तय हुआ सौदा

50 हजार की मांग करने वाले जूनियर इंजीनियर गुप्ता 15 हजार रुपए में मामल सुलटाने के लिए तैयार हो गए। एसीबी के सत्यापन में रिश्वत की मांग की शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाया और गुप्ता उसमें फंस गए। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद अब कंपनी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version