CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली वितरण कंपनी की एक महिला जूनियर इंजीनियर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला इंजीनियर ने टिकटरापारा थाना में शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
महिला जूनियर इंजीनियर के साथ बदलसलूकी की घटना रायपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के दौरान CSPDCL की जूनियर इंजीनियर (JE) और कर्मचारियों के साथ एक चाय दुकानदार ने बदसलूकी की है। दुकानदार ने विवाद के बाद कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना संतोषी नगर मेन रोड स्थित मंत्री जी की चाय दुकान में हुई। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार CSPDCL के रावणभाठा जोन की टीम उपभोक्ता गोपाल तांडी के बिजली कनेक्शन पर 4950 रुपए का बकाया है। यही बकाया राशि की वसूली के लिए पहुंची थी। इस दौरान उपभोक्ता ने भुगतान से इनकार कर दिया। जब कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटने का काम शुरू किया तो उपभोक्ता और उसके परिवार वाले शासकीय काम में बाधा Obstruction of official duties डालने लगे।
आरोप है कि इस दौरान आशीष तांडी Ashish Tandi नाम के युवक ने राजनीतिक दबाव दिखाते हुए कर्मचारियों से गाली-गलौज की। दस्तावेज document छीनने की कोशिश की और टीम की महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया।
इस दौरान जूनियर इंजीनियर Junior Engineer भावना तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, आरोपी ने जातिगत टिप्पणी Caste-based comments और झूठे आरोप False accusations लगाकर माफी मांगने का दबाव बनाया। जिससे उन्हें और उनके सहयोगियों को मानसिक Mental रूप से आघात पहुंचा है। उनका कहना है कि इस पूरे विवाद Controversy के दौरान किसी भी प्रकार से जातिगत टिप्पणी नहीं की गई है।
थाना टिकरापारा Tikrapara पुलिस ने आवेदन के आधार पर Ashish Tandi आशीष तांडी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौज और जान से मारने To kill की धमकी देने के मामले में अपराध FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।