
CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यरत संविदा लाइन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कंपनी प्रबंधन को यह नोटिस छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने दी है।
12 से 14 तक हड़ताल
संघ की तरफ से दी गई हड़ताल की सूचना के अनुसार 12 से 14 जनवरी 2026 तक तीन दिन तक सांकेतिक काम बंद हड़ताल करेगें। संघ की तरफ से करीब 10 दिन पहले संघ की तरफ यह सूचना दे दी गई है। संघ की तरफ से दी गई हड़ताल की सूचना और मांगों के संबंध में जानने के लिए यहां क्लिक करें
पावर कंपनी ने की सख्ती
पावर कंपनी ने हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन राजेंद्र प्रसाद ने हड़ताल को लेकर पत्र जारी कर सांकेतिक हड़ताल को प्रतिबंधित किया है।
सेवा शर्तों के विपरीत है आंदोलन
एचआर राजेंद्र प्रसाद की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि संविदा कर्मचारी अपनी सेवा शर्तों के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 से शासित और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1968 के अंतर्गत नियंत्रित हैं। उक्त नियमों के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत प्रदर्शन व हड़ताल और स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश पर प्रस्थान करना कर्मचारियों के लिए प्रतिबंधित है और ऐसे कृत कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि कर्मचारियों द्वारा ऐसे कृत किए जाने पर वे अनुशासनात्मक कार्रवाई के पात्र होंगे।
कार्यवाही करने की चेतावनी
पॉवर कंपनी द्वारा जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्युत सेवा अत्यावश्यक सेवा में शामिल है और कार्य की निरंतरता को बनाए रखने एवं अपने कार्य क्षेत्र के अधीन शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु प्रस्तावित सांकेतिक हड़ताल की तिथियां में कार्य पर अनुपस्थित होने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।




