कर्मचारी हलचल

भर्ती का नया समीकरण

सहायक अभियंता की भर्ती के कोटा में बदलाव

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी में भर्ती के कोटे में बदला कर दिया गया है। कंपनी के संचालक मंडल (BOD) की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

12 अगस्‍त को हुई थी बोर्ड की बैठक

भर्ती के कोटे में बदलाव का निर्णय वितरण कंपनी के बोर्ड की 12 अगस्‍त को हुई बैठक में लिया गया था। यह फैसला कंपनी में भविष्‍य में होने वाली भर्तियों पर लागू होगा।

सहायक अभियंता की भर्ती के कोटा में बदलाव

मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सहायक अभियंता (Assistant Engineer) पद पर भर्ती के कोटे में बदलाव किया गया है। यह निर्णय सहायक अभियांता Elect., Civil, IT/CS पर लागू होगा।

CSPDCL  सहायक अभियंता भर्ती में कोटा

बिजली वितरण कंपनी में सहायक अभियंता के पद पर भर्ती तीन तरह से होती है। इसमें एक सीधी भर्ती, दूसरी विभागीय भर्ती और तीसरी पदोन्‍नति के जरिये भर्ती शामिल है।

भर्ती का मौजूदा गणित

बिजली कंपनी में अभी सहायक अभियंता की भर्ती में सबसे ज्‍यादा कोटा पदोन्‍नति का है। अब तक सहायक इंजीनियर के 70 प्रतिशत पद पदोन्‍नति से भरे जाते थे।  इससे कंपनी के ज्‍यादा से ज्‍यादा जूनियर इंजीनियरों को प्रमोशन का मौका मिलता था। 10 प्रतिशत पद विभागीय भर्ती और 20 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाते थे।

भर्ती का नया समीकरण

बोर्ड ने पदोन्‍नति से भरे जाने वाले पदों की संख्‍या घटा दी है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार पदोन्‍नति से भरे जाने वाले सहायक अभियंता के पदों के कोटे में 30 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। अब प्रतिशत 70 के स्‍थान पर 40 प्रतिशत पद पदोन्‍नति से भरे जाएंगे।

CSPDCL  सीधी भर्ती का बढ़ा कोटा

पदोन्‍नति से भरे जाने वाले सहायक अभियंता के पदों में की गई कटौती को सीधी भर्ती में जोड़ दिया गया। इससे अब 20 के स्‍थान पर 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे। विभागीय भर्ती के कोटा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उसे 10 प्रतिशत ही रखा गया है।

सहायक अभियंता भर्ती का कोटा

विवरणपुरान कोटानया कोटा
पदोन्‍नति7040
विभागीय भर्ती1010
सीधी भर्ती2050

Back to top button