Site icon Chatur Post

CSPDCL के MD भीमसिंह ने AIIMS रायपुर को बड़े संकट से उबारा: मरीजों को भी मिली बड़ी राहत..    

CSPDCL के MD भीमसिंह ने कंपनी के इन कर्मचारियों बताया खास, काम की सराहना करते हुए कहा- Thnaks

CSPDCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तत्काल पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई की आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था की।

कैंपस में कठिन परिस्थिति में लगे खराब हुए इंडोर पॉवर ट्रांसफार्मर को निकालकर अस्थायी तौर पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे एम्स के सभी परिसरों में   निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।

जानिए- क्‍या हुआ था एम्‍स में

दरअसल एम्स रायपुर अतिविशिष्ट संस्थान है, जहां नागरिकों की चिकित्सा संबंधी अतिआवश्यक सेवाएं होती हैं। इसलिए एम्स में उच्चदाब लाइन के जरिए सीधे 33/11 केवी की पॉवर सप्लाई की गई है। उच्चदाब उपभोक्ता होने के कारण एम्स हास्पिटल प्रबंधन नियमानुसार अपने कैंपस में पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना से लेकर उसके रखरखाव स्वयं करना होता है।

CSPDCL अचानक खराब हो गया ट्रांसफार्मर

वर्तमान में वहां 10-10 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, जिनमें से एक 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया,जिससे पूरा लोड एक ही पॉवर ट्रांसफार्मर पर आ गया।

लोड बढ़ने से इसके फेल होने का खतरा था, इसलिए हास्पिटल के अतिआवश्यक सेवा की प्रकृति को देखते हुए एम्स प्रबंधन ने बैकअप के लिये 5 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का आग्रह पॉवर कंपनी से किया।

एमडी ने दिखाई दरियादिली

उनके आग्रह पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के  प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने त्वरित निर्णय लिया और उनके आग्रह पर 5 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर कुछ दिनों के लिए स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की, ताकि एम्स में नागरिकों के इलाज सहित आपातकालीन सुविधाओं पर किसी तरह की रूकावट न आए।

CSPDCL दीवार तोड़कर लगाया गया नया ट्रासफार्मर  

पॉवर कंपनी की टीम ने तीन दिनों के भीतर एम्स के निचले तल पर रखे पॉवर ट्रांसफार्मर को निकालने पहले दीवार को तोड़ा फिर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बैकअप सिस्टम बनाया गया। 

एम्स प्रबंधन को अपना पॉवर ट्रांसफार्मर बनवाने में चार महीने का समय लगेगा, तब तक बैकअप बिजली आपूर्ति रेंट बेसिस पर पॉवर कंपनी के ट्रांसफार्मर से होगी।  उसके बाद यह पॉवर ट्रांसफार्मर वापस किया जाएगा।

इस काम को पूरा करने के लिए प्रबंध निदेशक कंवर ने मुख्य अभियंता (शहरी क्षेत्र) एम जामुलकर, अधीक्षण अभियंता महेश ठाकुर, कार्यपालन अभियंता राजेश प्रसाद मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, रामकुमार साहू सहित टीम को बधाई दी है।

Exit mobile version