CSPDCL विद्युत कंपनी प्रबंधन और मीटर रीडर संघ के बीच बैठक: वेतन, परिचय पत्र समेत इन 10 बिंदुओं पर हुई चर्चा  

schedule
2026-01-24 | 06:45h
update
2026-01-24 | 06:45h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के प्रबंधन और मीटर रीडर संघ के  पदाधिकारियों के प्रांतीय अध्यक्ष देव लाल पाटले, उपाध्यक्ष सतीश सोनबेर, सचिव नरेन्द्र कुमार पाटले, सहसचिव  प्रवेश जोगी, सलाहकार राजेश साहू,  परशु साहू और थानेश्वर साहू के मध्य द्विपक्षीय वार्ता  हुई। यह बैठक शुक्रवार (23 जनवरी) को हुई।

1. मीटर रीडर संघ के की तरफ से मीटर रीडरों की सुरक्षा की मांग की गई। साथ ही हाल में जो मारपीट की घटना रीडरों के साथ हुई है उस संबंध में जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस पर प्रबंधन की तरफ से यह आस्वस्त किया गया कि इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर मैदानी कार्यालयों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

2. मीटर रीडरों की भुगतान प्रक्रिया काफी लंबी जटिल और थका देने वाली है, भुगतान प्रक्रिया के सरलीकरण का प्रबंधन से अनुरोध किया गया, जिस पर प्रबंधन ने रुके हुए भुगतानो को 10 दिवस के भीतर करने और आगे आने वाले देयकों जो संभाग तक पहुच गया है, उन्हें 6 दिवस में भुगतान कराएंगे ।

3. प्रबंधन की तरफ से स्पष्ट किया गया कि मीटर रीडरों को त्वरित में परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

4. संगठन की तरफ से स्मार्ट मीटर के अपडेशन की वजह से रीडरों को हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया, जिस पर प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों से चर्चा कर निराकरण करने की बात कही गई।

5. बिलिंग एपलीकेशन में होने वाली समस्त समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर प्रबंधन द्वारा EITC में मामले की जांच कराके दुरुस्त करने की जानकारी दी गई।

6. डेटा लेट में देने के बाद भी जल्दी बिलिंग करने के लिए बाध्य करने के संबंध में प्रबंधन की तरफ से जिस दिन से डेटा दिया गया है उस दिन से 15 दिवस काउंट करने के बारे में दिशानिर्देश जारी  करेंगे, ऐसा कहा।

7. मीटर रीडरों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के लिए प्रबंधन से चर्चा हुई, जिस पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा

8. 15 अगस्त 26 जनवरी को अच्छे कार्य करने वाले मीटर रीडरों को सम्मानित करने का निवेदन किया गया, जिस पर प्रबंधन द्वारा दिशानिर्देश जारी करेंगे।

9. मीटर रीडरों के सामूहिक बीमा के संबंध में प्रबंधन की तरफ से सकारात्मक पहल करते हुए मैदानी कार्यालयों को दिशानिर्देश जारी करेंगे।

10. संगठन  की तरफ से सोलर मीटर स्मार्ट मीटर का प्रशिक्षण दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर प्रबंधन ने प्रशिक्षण का भरोसा दिलाया है।

chatur postJanuary 24, 2026
1,779 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.02.2026 - 17:27:56
Privacy-Data & cookie usage: