मुख्य पृष्ठशिक्षा

Olympiad: विदेश में रायपुर के इस छात्र ने लहराया तिरंगा, देश के 4 बच्‍चों ने जीता मेडल

Olympiad: रायपुर। क्षितिज सोडानी ने मिस्र में पदक जीता है। इंटरनेशनल ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स, 2024 (IOI-2024) की मेजबानी इस बार मिस्र ने की। इसका आयोजन 1-8 सितंबर, 2024 तक हुआ। इसमें यह दुनिया भर के शीर्ष पांच विज्ञान ओलंपियाड में से एक है। भारत के चार छात्रों ने इस आयोजन में देश का प्रतिनिधित्‍व किया।भारत का प्रत‍िनिधित्‍व करने वाले छात्र

● क्षितिज सोडानी, दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल, कोटा

● समिक गोयल, सेंट पीटर्स अकादमी, पटियाला

● सुशील राजा यू, बडिंग माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, चेन्नई

● यश ठक्कर, गरोडिया इंटरनेशनल सेंटर ऑफ़ लर्निंग, मुंबई

Olympiad: अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन IOI-2024 में भाग लेने वाली भारतीय टीम ने IOI में भारत के लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की।

क्षितिज सोडानी ने स्वर्ण पदक जीता। समिक गोयल और सुशील राजा यू ने रजत पदक जीते। यश ठक्कर ने कांस्य पदक जीता।भारतीय दल के नेता और उप नेता क्रमशः माधवन मुकुंद (सीएमआई) और जतिन यादव (आईआईटी दिल्ली) थे। भारतीय टीम की आईओआई यात्रा सास्केन द्वारा प्रायोजित थी।यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड फॉर इंफॉर्मेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है।

Olympiad: जानिए..कैसे होता है टीम का चयन अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर चुने जाने के लिए तीन चयन दौर होते हैं। जोनल राउंड जिसमें दो टेस्ट होते हैं- ZIO और ZCO। राष्ट्रीय दौर जिसे INOI कहा जाता है जिसमें 30 प्रतिभागियों को कैंप के लिए चुना जाता है- IOITC।

भारतीय टीम का चयन कैंप स्तर पर किया जाता है और प्रोग्रामिंग प्रतियोगिताएं IOI के समान स्तर की होती हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो दिनों तक चली और प्रत्येक दिन उम्मीदवारों को तीन पांच घंटे लंबी समस्याओं को हल करना था। प्रत्येक समस्या में आंशिक स्कोरिंग होती है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button