Power Sector

CSPDCL विद्युत कंपनी का सौर मित्र सम्मान: सोलर प्लांट लगाने वालों को पावर कंपनी ने किया सम्‍मानित

CSPDCL  रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर के छतों पर सोलर प्लांट लगाने वालों को सौर मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की तरफ से 30 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रायपुर जिले के अंतर्गत कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग मध्य, नयापारा फूल चौक परिसर में शिविर का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) महावीर विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि जोन क्रमांक-04 के अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन क्रमांक-07 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और पार्षद अवतार सिंह बागल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता अविनाश कुमार निवडिंग, शिवकुमार गुप्ता, जीके बंजारे, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित संभाग अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान कंपनी के 25 वर्षों के सफर का प्रदर्शन किया गया तथा ऐसे उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बिना अधिभार समय पर विद्युत देयक का भुगतान किया है। सम्मानित उपभोक्ता घरेलू, गैर-घरेलू एवं एकल बत्ती श्रेणी के थे। इसके साथ ही पी.एम. सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं का भी सम्मान किया गया।

सम्मानित उपभोक्ताओं के नाम

एकल बत्ती श्रेणी में  द्रौपदी छुरा (त्रिमुर्ति नगर, रायपुर),  हिमांशी नायक (रायपुर),  शिवकुमार पठारी (कमासीपारा, रायपुर); घरेलू श्रेणी में  रमादेवी खंडेलवाल (देवेन्द्र नगर, रायपुर), मोहम्मद इमरान खान (रायपुर),  राहुल शर्मा (रामसागर पारा, रायपुर); गैर-घरेलू श्रेणी में मेसर्स राजेश फॉर्मा (लोधीपारा, रायपुर), प्रेसिडेंट कान्यकुन्ज आशीर्वाद भवन (रायपुर),  नन्दकिशोर (रायपुर); सोलर श्रेणी में द सिस्टर इंचार्ज, आशा निकेतन (पंडरी, रायपुर), प्रेसिडेंट कान्यकुन्ज आशीर्वाद भवन (रायपुर),  राजकिशोर साहू (चूना भट्टी, रायपुर) एवं अन्य  उपभोक्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन उपभोक्ताओं में समय पर विद्युत देयक भुगतान, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग एवं विभाग-उपभोक्ता समन्वय को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button