राज्यसोशल मीडिया

CSPDCL की MBBS के लिए पंजीयन शुरू: उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ का सीधा लाभ

CSPDCL  रायपुर। बिजली वितरण कंपनी की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (MBBS) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया है।

इन उपभोक्ताओं को होगा लाभ

MBBS के माध्यम से कोरोना महामारी और अन्य कारणों से बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को सीधे राहत प्रदान की जाएगी। इसमें निम्नदाब घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है।

31 मार्च की स्थिति में बकाया राशि पर अधिभार माफ

बिजली कंपनी के अफसरों ने बताया कि इस योजना के तहत 31 मार्च 2023 की स्थिति में बकाया राशि को आधार मानकर बिजली बिल की मूल राशि और अधिभार (Surcharge) में छूट दी जाएगी।

29 लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा लाभ

बिजली वितरण कंपनी Electricity Distribution Company  की इस योजना राज्य के  29 लाख से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन उपभोक्ताओं को लगभग 758 करोड़ रुपए तक की सीधी छूट मिलने का अनुमान है। बिजली क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की राहत पहली बार दी जा रही है।

इस वजह से शुरू की गई योजना

बिजली अफसरों ने बताया कि कोरोना संक्रमण Corona Infection के दौरान प्रोटोकॉल Protocol और प्रतिबंधों के कारण कई महीनों तक मीटर रीडिंग meter reading नहीं हो पाई। इसकी वजह से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को एक साथ कई महीनों के बिजली बिल मिले, जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण वे जमा नहीं कर सके। महामारी के कारण कमजोर हुई आर्थिक स्थिति ने अनेक परिवारों को और अधिक कठिनाई में डाल दिया। ऐसे ही उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

30 जून तक चलेगी योजना

यह योजना बिजली उपभोक्ताओं Electricity Consumer को न केवल बकाया बिलों के भुगतान में राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें सरल और सुविधाजनक तरीके से अपने पुराने बकाये का निराकरण करने का अवसर भी मिलेगा। योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी। योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप, सभी बिजली वितरण केंद्रों तथा संबंधित कार्यालयों में पंजीयन करा सकते हैं।

शिविरों का होगा आयोजन

योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। भुगतान के बाद पात्र उपभोक्ताओं को एम-ऊर्जा योजना का लाभ भी मिलने लगेगा।

आर्थिक मद्द के साथ राहत भी

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना Chief Minister’s Electricity Bill Payment Resolution Scheme  न केवल लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगी, बल्कि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उपभोक्ताओं से अपील

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं Consumer से अपील की  है कि वे समय पर पंजीयन कर योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें तथा भुगतान के दौरान किसी प्रकार की आशंका होने पर संबंधित वितरण केंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया जाए।

Back to top button