Site icon Chatur Post

CSPDCL का बड़ा एक्शन: 88 लोगों की कर दी बत्ती गुल, एफआईआर की चेतावनी

CSPDCL का बड़ा एक्शन: 88 लोगों की कर दी बत्ती गुल, एफआईआर की चेतावनी

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत वितरण कंपनी एक्‍शन मोड में है। बकायादारों से वसूली के लिए कंपनी की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। बिजली बिल की लगातार बढ़ती राशि पर प्रभावी नियंत्रण और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही के लिए विद्युत कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। वितरण कंपनी की तरफ से बलरामपुर- रामानुजगंज  जिले के बरियो वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करेंकृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ विद्युत वितरण कंपनी अंबिकापुर क्षेत्र यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में, अधीक्षण अभियंता केएन सिंह, कार्यपालन अभियंता बलरामपुर प्रकाश अग्रवाल और जिले में पदस्थ सभी सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम सुबह 10 बजे ही बरियो पहुंची और बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की शुरुआत की।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

 इस दौरान 88 बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन की बकाया राशि 23 लाख96 हजार 988 रुपए के लिए काटे गए। 24 बकायादारों ने तत्काल अपने बकाये का भुगतान करते हुए कुल 9 लाख 19 हज़ार 563 रुपये जमा किए।

मुख्य अभियंता शिलेदार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया वसूली के लिए प्रतिदिन इसी प्रकार सघन मुहिम चलाएं, ताकि बकाया राशि की रिकवरी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनके घरों की शाम के समय नियमित जांच की जाए। यदि कोई उपभोक्ता अनाधिकृत रूप से बिजली उपयोग करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

साथ ही आसपास से अनाधिकृत कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने पर धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।  विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा कर कार्य में सहयोग दें अन्यथा नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Exit mobile version