CSPDCL में बड़ी कार्यवाही: जूनियर इंजीनियर सस्पेंड, एक कर्मचा‍री को किया गया बर्खास्त

schedule
2025-10-31 | 06:58h
update
2025-10-31 | 06:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी से बड़ी खबर आ रही है। कंपनी प्रबंधन ने एक जूनियर इंजीनियर को सस्‍पेंड कर दिया है। वहीं एक कर्मचारी को बर्खास्‍त कर दिया  गया है।

भ्रष्‍टाचार का है मामला

पावर कंपनी प्रबंधन ने यह कार्यवाही भ्रष्‍टाचार के मामले में की है। बताया जा रहा है कि जूनियर इंजीनियर और कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थी। इसी के आधार पर कंपनी प्रबंधन ने यह कार्यवाही की है।

महिला जूनियर इंजीनियर सस्‍पेंड  

पॉवर कंपनी के सूत्रों के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने एक महिला जूनियर इंजीनियर को सस्‍पेंड किया है। महिला जूनियर इंजीनियर का एलेन कुजूर है। वहीं, बर्खास्‍त किए गए कर्मचारी का नाम हरिओम है। हरिओम संविदा कर्मचारी है।

CSPDCL  रायपुर में पदस्‍थ थे दोनों

अफसरों के अनुसार कार्यवाही का शिकार हुए जूनियर इंजीनियर और संविदा कर्मचारी रायपुर के चंगोराभाठा जोन कार्यालय में पदस्‍थ हैं। इन पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगा है। इसी वजह से यह कार्यवाही की गई है।

पीएम सूर्य घर योजना में रिश्‍वत मांगने का आरोप

कंपनी सूत्रों के अनुसार जूनियर इंजीनियर ऐलन कुजूर और संविदा कर्मचारी हरिओम पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उपभोक्‍ता से रिश्‍वत मांगने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्‍ता ने इस मामले की शिकायत कर दी थी।

chatur postOctober 31, 2025
2,606 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 21:41:59
Privacy-Data & cookie usage: