Site icon Chatur Post

CSPDCL MD के हाथों सम्मानित हुए CSPDCL के दस कर्मवीर: उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिजली कर्मी हुए सम्मानित

CSPDCL MD के हाथों सम्मानित हुए CSPDCL के दस कर्मवरी: उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिजली कर्मी हुए सम्मानित

CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी और कार्यालयीन दस कार्मिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए गए।  विपरीत परिस्थितियों में भी लगन व धैर्य से कार्य करते हुए उपभोक्ता सेवा में लगे रहने वाले प्रदेशभर के दस श्रम साधकों को प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एमडी ने की सराहना

सेवा भवन में आयोजित सम्मान समारोह में एमडी सिंह ने कहा कि मैदानी कर्मचारियों की जीवटता से ही संभव है कि हम 65 लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली निर्बाध आपूर्ति कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक स्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद विदयुत कर्मी दिन –रात कार्य करते हैं, वे खतरों के बीच कार्य करते हुए उपभोक्ता हित को सर्वोपरि रखते हैं। इनकी मेहनत के कारण हमारा छ्त्तीसगढ़ अन्य प्रदेशों से बेहतर विद्युत सेवा प्रदान कर पा रहा है।

इन्‍हें किया गया पुरस्‍कृत

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कार्मिकों में कृतिमा पाण्डेय मिश्रा, कार्यपालन अभियंता, कार्यपालक निदेशक (ईआईटीसी) को तकनीक नवाचार को बढ़ावा देने,  चंद्रशेखर शिंदे, सहायक प्रबंधक (केलेई) कार्यपालक निदेशक (वित्त) को पेंशन शाखा में लाखों रुपए की रिकवरी तैयार करने और कंपनी को आर्थिक हानि से बचाने, मीनल पाण्डेय, सहायक प्रबंधक, मुख्य अभियंता (मासं) को अल्प अवधि में E-Office के सफल क्रियान्वयन के लिए पुरस्‍कृत किया गया है।

ट्रांसफार्मर विफलता दर घटाने वाले इंजीनियर को सम्‍मान

सौरभ कुमार कश्यप, कनिष्ठ अभियंता, नैला (जोन) जांजगीर को ट्रांसफार्मर विफलता दर को 07 प्रतिशत से घटाकर 1.1 प्रतिशत तक लाने,  ओम प्रकाश वर्मा, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, कार्यपालक निदेशक (संचा./संधा.) को विधानसभा के समयबद्ध प्रकरणों और उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित कार्यों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, लगन से संपादित करने,  कमल किशोर, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, मुख्य अभियंता (भंडार एवं क्रय) को ई-ऑफिस से संबंधित कार्य,  चित्रभान राठौर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, मुख्य अभियंता (भंडार एवं क्रय) को ट्रांसफार्मर रिपेयर सेक्शन में टेंडर प्रोसेस, स्टेज इंस्पेक्शन से संबंधित कार्य को विशेष दक्षता से संपादित करने के लिए पुरस्‍कृत किया गया।

बकाया वसली के लिए मिला पुरस्‍कार

अक्षय देशमुख, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक यंत्री लिंकरोड जोन,नगर संभाग-एक, बिलासपुर को नवंबर 2025 तक 53 लाख रुपये बकाया राशि वसूली और  पीएम सूर्य घर के आवेदनों में त्वरित कार्यवाही करने,  चिन्टू राम पटेल, परि० श्रेणी एक (ला०), कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) वितरण केन्द्र कांकेर को विद्युत लाइन विच्छेदन कार्यवाही में 238 उपभोक्ताओं के राजस्व बकाया 13 लाख 91 हजार रुपए की वसूली करने और  जावेद अली, लाईन सहायक श्रेणी-2, धौरपुर वितरण केन्द्र, अंबिकापुर को समयावधि में बिजली आपूर्ति से संबंधित सभी तकनीकी शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रबंध निदेशक ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक  व्ही के साय,  जे एस नेताम, मुख्य अभियंता  राजेन्द्र प्रसाद,  एम जामुलकर,  सुरेश कुमार चक्रवर्ती, मती चन्द्रकला डिडवानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version